Recipe: घर पर ऐसे आसानी से बनाएं लौकी चाऊमीन, खाकर आ जाएगा मजा

Lauki Chowmein Recipe: चाऊमीन एक फेमस इंडियन स्ट्रीट फूड है। इसका स्वाद स्पाइसी होता है। चाऊमीन मैदे से बनती है, इसलिए यह सेहतमंद नहीं होती है। अगर हम आपको चाऊमीन का एक हेल्दी वर्जन सिखा दें, तो शायद आप इसे और चाव से खाएंगे।

Lauki Chowmein Recipe

Lauki Chowmein Recipe: चाऊमीन एक पॉपुलर स्ट्रीट फूड है, जो भारत के हर शहर, हर गली में बिकता है। चाऊमीन एक चाइनीज डिश है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक की पसंदीदा होती है। चाऊमीन में सब्जियां डाली जाती हैं, मगर यह सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होती है। इसका कारण यह है कि चाऊमीन में डलने वाले नूडल्स मैदे से बने होते हैं। मैदे वाली ये नूडल्स आपको बीमार कर सकती हैं। हम आपको इस हरी और फायदेमंद सब्जी से चाऊमीन बनाना सिखा रहे हैं, जो बनाने में भी आसान है और खाने में भी स्वादिष्ट है। चलिए, सीखते हैं इसे बनाने की विधि।

विज्ञापन
विज्ञापन

लौकी चाऊमीन बनाने की सामग्रियां

  • 1 लम्बी लौकी
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • 1 पैकेट मैगी टेस्टमेकर मसाला
  • 1 बारीक कटी प्याज
  • आधी कटी शिमला मिर्च
  • 2 बारीक कटी हरी मिर्च
  • 2-3 बारीक कटे लहसुन
  • आधा इंच बारीक कटा अदरक
  • नमक स्वादानुसार
  • 1चम्मच टमाटर का सॉस

इसे बनाने की विधि

सबसे पहले एक लौकी को धोकर उसे लम्बा-लम्बा काट लें। इसके लिए बाजार में एक शेपर मिल जाता है, जिसकी मदद से लौकी बिल्कुल नूडल्स जैसी कट जाएगी। ध्यान रहे, आप लौकी का छिलका इसमें इस्तेमाल ना करें। अब गैस पर एक कढ़ाई चढ़ाकर गर्म होने रख दें। कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच तेल डालकर गर्म कर लें। अब इसमें प्याज डालकर फ्राई कर लें। प्याज गोल्डन ब्राउन हो जाए तो उसके बाद शिमला मिर्च, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन डालें। आप चाहें तो अदरक-लहसुन का फाइन पेस्ट बनाकर भी इसमें डाल सकते हैं। इसके बाद नमक डालकर मिला लें। 2-3 मिनट पकाने के बाद इसमें मैगी टेस्टमेकर मसाला डाल दें। थोड़ी देर फ्राई करने के बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर डालें। अब इसमें टोमेटो सॉस डालकर मिलाएं, फिर लौकी से तैयार किए गए नूडल्स इसमें डालकर अच्छे से फ्राई कर लें। अगर आपने पहले स्टेज में नमक कम डाला था तो अब नूडल्स डालने के बाद थोड़ा ऊपर से नमक डाल दें। ध्यान रहे, कहीं नमक ज्यादा न पड़ जाए। इसके बाद इन नूडल्स में थोड़ा पानी डालकर पकने के लिए छोड़ दें। अगर आपको नूडल्स को बिल्कुल ड्राई चाहिए तो पानी की कुछ बूंदें छिड़क दें ताकि वो कढ़ाई पर चिपके ना। 3-4 मिनट तक ऐसे ही चलाते हुए इन्हें पका लें और गैस बंद कर दें। आपके हेल्दी और टेस्टी लौकी नूडल्स बनकर तैयार हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ