Breakfast Ideas: नाश्ते में बनाएं हेल्दी मिक्स वेजिटेबल चीला, स्वाद भी शानदार और सेहत के लिए भी फायदेमंद

Breakfast Tips: सुबह के नाश्ते में क्या खाया जाए, इसका चुनाव सबसे मुश्किल होता है, क्योंकि कम वक्त में बनने वाला हेल्दी और स्वादिष्ट खाना ढूंढना ही बहुत मुश्किल काम होता है. आज की स्टोरी में हम आपको हेल्दी मिक्स वेजिटेबल चीला बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जो न सिर्फ हेल्दी और टेस्टी होगी, बल्कि आसानी से भी बन जाएगी.

Mix Vegetable Cheela Recipe

नाश्ते में चीला कैसे बनाएं?

विज्ञापन

सुबह का नाश्ता पूरे दिन की ऊर्जा का सबसे महत्वपूर्ण स्रोत माना जाता है. अगर दिन की शुरुआत हेल्दी और स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट से हो जाए तो शरीर भी पूरा दिन एक्टिव रहता है और मन भी खुश रहता है. लेकिन रोज-रोज एक जैसा नाश्ता खाने से कई बार लोग बोर हो जाते हैं और समझ नहीं आता कि ऐसा क्या बनाया जाए जो स्वादिष्ट भी हो और शरीर के लिए फायदेमंद भी, ऐसे में मिक्स वेजिटेबल चीला एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है. बेसन, सूजी और ताजी सब्जियों से तैयार यह चीला प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो आपकी सुबह की शुरुआत को शानदार और हेल्दी भरा कर सकता है. खास बात यह है कि इसे बनाना बहुत आसान है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता. आप इसे सुबह के नाश्ते में, हल्के लंच के तौर पर या फिर शाम के स्नैक्स में भी आराम से खा सकते हैं. आइए जानते हैं आप कैसे इस डिश को बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: गलत तकिये पर सोने से कौन सी बीमारी होती है? डॉक्टर ने बताया कैसे चुनें सही तकिया

विज्ञापन

मिक्स वेजिटेबल चीला बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • स्वादिष्ट और पौष्टिक मिक्स वेजिटेबल चीला बनाने के लिए आपको चाहिए;
  • 1 कप सूजी.
  • 1/2 कप बेसन.
  • 1 कप दही.
  • 1 मूली बारीक कटी हुई.
  • 1/2 शिमला मिर्च बारीक कटी हुई.
  • 1 प्याज बारीक कटा हुआ.
  • 1 टमाटर बारीक कटा हुआ.
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई.
  • थोड़ा सा बारीक कटा हुआ हरा धनिया.
  • 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर.
  • 1/4 चम्मच अजवाइन.
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर.
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला.
  • स्वादानुसार नमक.
  • चीला सेकने के लिए थोड़ा सा तेल.

घर पर आसानी से कैसे बनाएं मिक्स वेजिटेबल चीला

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में सूजी और बेसन डालें.
  • अब इसमें दही मिलाकर थोड़ा पानी डालें और अच्छी तरह फेंटकर स्मूद घोल तैयार करें.
  • घोल तैयार हो जाए, तो इसमें कटी हुई मूली, शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं.
  • इसके बाद हल्दी, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर घोल को फिर से मिक्स करें.
  • मिश्रण को लगभग 5-10 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए और बैटर थोड़ा गाढ़ा हो जाए.
  • अब तवा गर्म करें और उस पर हल्का सा तेल लगाएं.
  • तवे पर एक करछी घोल डालकर गोल आकार में फैला दें.
  • अब मध्यम आंच पर चीले को दोनों तरफ से सुनहरा और हल्का क्रिस्पी होने तक सेकें.
  • इस तरह तैयार हो जाएगा आपको हेल्दी व टेस्टी चीला, जिसे आप हरी चटनी या दही के साथ मजे से खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: इफ्तार पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है Crispy Potato Triangles, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी स्नैक

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ