तुलसी का पौधा सूखने की टेंशन खत्म! बस डालें ये घरेलू चीजें, देखें कैसे बढ़ेगी घर की रौनक

Tulsi Plant Care Tips: घरों में मौजूद तुलसी के पौधे की हर कोई ठीक से देखभाल नहीं कर पाता, जिसका नतीजा यह होता है कि पौधा जल्दी सूख जाता है. अगर आप भी गर्मियों नें तुलसी के पौधे को स्वस्थ व घना और हरा रखना चाहते हैं, तो कुछ उपाय आपके बहुत काम आ सकते हैं.

Tulsi Plant Care Tips Hindi

तुलसी के पौधे को कैसे सूखने से बचाएं?

Tulsi Plant Ko Ghana Kaise Banaye: तुलसी का पौधा भारतीय घरों में सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं है, बल्कि यह एक बेहद उपयोगी औषधीय पौधा भी माना जाता है. आयुर्वेद में तुलसी को कई बीमारियों से बचाव के लिए लाभकारी बताया गया है. हालांकि गर्मियों के मौसम में तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण तुलसी का पौधा जल्दी कमजोर होकर सूखने लगता है. इतना ही नहीं, कई बार सही देखभाल न होने के कारण भी पौधे की पत्तियां पीली पड़ जाती हैं और यह बढ़ना रुक जाता है. ऐसे में अगर समय पर सही पोषण और देखभाल दी जाए, तो तुलसी का पौधा लंबे समय तक हरा-भरा और स्वस्थ रह सकता है. आइए जानते हैं आप कैसे घरेलू तरीकों से तुलसी के पौधे को सूखने से बचा सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

तुलसी के पौधे के लिए घर पर बनाएं नेचुरल खाद How To Grow Tulsi Plant Faster

तुलसी के पौधे को स्वस्थ और घना बनाए रखने के लिए प्राकृतिक खाद (Natural Fertilizer) का इस्तेमाल करना सबसे बेहतर माना जाता है. इसके लिए आप किचन में बचने वाले कई चीजों का उपयोग करके आसानी से ऑर्गेनिक खाद (Organic Fertilizer) बना सकते हैं. उदाहरण के लिए सब्जियों और फलों के छिलके, इस्तेमाल की हुई चायपत्ती और सूखे पत्तों को एक बर्तन में इकट्ठा करके उसमें थोड़ी गोबर की खाद या कोकोपीट मिला लें. इस मिश्रण को समय-समय पर हिलाते रहें ताकि यह धीरे-धीरे सड़कर खाद बन जाए. कुछ ही हफ्तों में यह पौधों के लिए पोषक तत्वों से भरपूर तैयार हो जाती है, जिससे तुलसी का पौधा तेजी से बढ़ने लगता है. इसके अलावा गोबर की खाद और वर्मीकम्पोस्ट भी पौधे को जरूरी पोषण देने में मदद करते हैं.

विज्ञापन

गर्मियों में तुलसी के पौधे को सुरक्षित रखने के आसान टिप्स

  • पानी सही समय पर दें: गर्मियों में तुलसी को सुबह या शाम के समय पानी देना सबसे अच्छा होता है. इससे पौधे में ताजगी बनी रहती है और वह हरा-भरा घना बना रहता है.
  • मिट्टी को नम रखें: इस बात का ख्याल रखें कि मिट्टी हल्की नम रहे, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी देने से बचें क्योंकि इससे जड़ें खराब हो सकती हैं.
  • सीधी धूप से बचाव करें: तुलसी को ऐसी जगह रखें जहां सुबह की हल्की धूप मिले लेकिन दोपहर की तेज धूप सीधे न पड़े, इससे पौधा जल्दी सूख जाता है.
  • समय-समय पर मिट्टी ढीली करें: मिट्टी को किसी लकड़ी या खुरपी की मदद से हल्का सा ढीला करने से हवा जड़ों तक पहुंचती है और पौधा स्वस्थ रहता है, ध्यान रखें कि जल्द बाजी मत कीजिएगा, वरना जड़ को नुकसान पहुंच सकता है.

यह भी पढ़ें: वीकेंड की छुट्टी को बनाने चाहते हैं यादगार? बैग पैक कर पहुंच जाएं राजस्थान के इन खूबसूरत

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ