हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फ्लाइट में भूलकर भी न ले जाएं ये चीजें, वरना सफर में लग सकता है ब्रेक

आज के समय में बहुत से लोग समय बचाने के लिए फ्लाइट से यात्रा करना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी घरेलू चीजें हैं जिन्हें फ्लाइट में ले जाना पूरी तरह से बैन है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं कि वे कौन-सी चीजें हैं जिन्हें फ्लाइट में ले जाने से बचना चाहिए।

विज्ञापन

Items Banned In Flight: जब भी हम फ्लाइट से यात्रा करते हैं तो अक्सर पैकिंग के समय कुछ जरूरी घरेलू चीजें अपने साथ रख लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घर में इस्तेमाल होने वाली कुछ आम चीजें फ्लाइट में ले जाना मना है? ये चीजें आपको खतरे में डाल सकती हैं। अगर आप बैन की गई चीजों को साथ लेकर जाते हैं तो एयरपोर्ट पर आपको रोका जा सकता है। इसके साथ ही इन्हें बैग से निकालकर फेंकना भी पड़ सकता है। फ्लाइट की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयरलाइंस और एयरपोर्ट अथॉरिटी कुछ खास नियम बनाती हैं। तो आइए जानते हैं कौन-सी वे चीजें हैं जिन्हें फ्लाइट में साथ नहीं ले जाना चाहिए।

मिर्च का अचार, सूखा नारियल, कठोर खोल वाला नारियल

Image Source Freepik

अगर आप फ्लाइट में ट्रैवल कर रहे हैं तो भूलकर भी ये चीजें न ले जाएं। मिर्च का अचार तीव्र गंध वाला होता है, जिससे केबिन में दूसरों को परेशानी हो सकती है। वहीं सूखा नारियल और कठोर खोल वाला नारियल ज्वलनशील तेल लिए होते हैं जो सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक माने जाते हैं।

विज्ञापन

एयर पंप वाला गद्दा, कॉर्कस्क्रू और कैंची

एयर पंप में बैटरी या मोटर हो सकती है जिससे सुरक्षा को खतरा हो सकता है। कॉर्कस्क्रू भी नुकीला औजार होता है जो हथियार की श्रेणी में आता है। इसलिए इन्हें फ्लाइट में ले जाना बैन है।

रेजर, ब्लेड, नाइटस्टिक और नुकीली छतरी

अगर आप फ्लाइट में रेजर और ब्लेड रखते है तो इन्हें हथियार के रूप में माना जाता है, क्योंकि कोई भी इनका उपयोग किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए कर सकता है। नाइटस्टिक (डंडा) और नुकीली छतरी से भी किसी को चोट पहुंचाई जा सकती है इसलिए इन्हें कैरी करना पूरी तरह से बैन है।

विज्ञापन

रस्सी, टेप और बुनाई की सुई

Image Source Freepik

रस्सी और टेप का उपयोग बांधने या नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा सकता है। वहीं बुनाई की सुई भी नुकीली होती है जो सुरक्षा की दृष्टि से सही नहीं मानी जाती। इसलिए इन्हें फ्लाइट में ले जाना भी बैन है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- क्या आप भी हैं घूमने-फिरने के शौकीन, बैग में जरूर रखें इन चीजों को साथ

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola