International Yoga Day 2025: योग करना सभी के लिए फायदेमंद माना जाता है, चाहे वह बच्चा हो या बूढ़ा। यह मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक रूपों से हमारी हेल्थ के लिए फायदा पहुंचाता है। कई बार जब आप लगातार योग करते हैं तो कई गंभीर बीमारियां भी दूर रहती हैं। यहां तक कि कैंसर, डायबिटीज और अस्थमा के साथ-साथ कब्ज के लिए भी ये रामबाण इलाज है। कई बीमारियों में शरीर को एक्टिव रखने के लिए डॉक्टर योग करने की सलाह देते हैं। इसके साथ ही अगर आप लगातार योग करते हैं तो इससे आपकी बॉडी लंबे समय तक हेल्दी बनी रहती है। इसके अलावा कब्ज के साथ-साथ पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से भी राहत दिलाता है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर लखनऊ के योगवशी योग इंस्टीट्यूट की योगा एक्सपर्ट वैशाली सिंह कौन-कौन से योग करने की सलाह देती हैं?
धनुरासन
एक्सपर्ट कहती हैं कि अगर आप हर रोज धनुरासन करते हैं, तो इससे आप कब्ज और पेट से जुड़ी समस्याओं से दूर रह पाते है। इसके अलावा ये इसके अलावा, धनुरासन पेट, पैरों और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाए रखता है और तनाव को कम करता है। साथ ही पीसीओडी में हार्मोन को बैलेंस करने में मददगार साबित हो सकता है। साथ ही इस आसन को करने से रिप्रोडक्टिव ऑर्गन मजबूत होते हैं और ये पीरियड्स साइकिल को ठीक करने में मदद करता है। इसके साथ ही ये आपके पूरे शरीर को लंबे समय तक हेल्दी रखता है।
ये भी पढें- International Yoga Day 2025: थकान को कम करते हैं ये 5 योगासन, फिट रहने के लिए करें रुटीन में शामिल
मलासन
मलासन करने से एक नहीं बल्कि पेट से जुड़ी कई सारी समस्याएं दूर रहती हैं। अगर आप इसे हर रोज अपने रुटीन में शामिल करते हैं तो कब्ज से राहत मिलती है। इस योगासन को हर रोज करने से पेल्विक एरिया पर दबाव पड़ता है और इससे पीरियड्स से जुड़ी परेशानी भी दूर रहती है। इसके साथ ही डाइजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। इससे आप अपने वजन को कंट्रोल कर सकते हैं।
भुजंगासन
भुजंगासन जिसे कोबरा मुद्रा भी कहा जाता है। ये कब्ज को दूर करने में मददगार साबित होता है। ये पीठ की मांसपेशियों को हेल्दी रखने में असरदार साबित होता है। भुजंगासन को पाचन, लिवर और किडनी के कार्यों में सुधार करने के लिए आप रोज अपने रुटीन में शामिल कर सकते हैं। इसके ये तनाव को दूर करती है, हड्डियों को मजबूत बनाता है और मांसपेशियों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- International Yoga Day 2025: 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस? जानें इस साल की थीम
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है
संबंधित खबरें
नौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 hr agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
4 hrs agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
5 hrs agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
6 hrs agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
8 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
9 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
11 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
1 day agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines