हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कुछ ही दिन में हट जाएगा चश्मा, जरूर आजमाएं ये कमाल के योगासन

छोटे बच्चे हों या बड़े, आजकल लगभग सभी को आंखों से संबंधित परेशानियां होती हैं। अगर आप भी कमजोर नजर से परेशान हैं, तो आइए जानते हैं आंखों के 5 ऐसे योगासनों के बारे में जिन्हें आप रोजानाकर सकते हैं।

विज्ञापन
Image Source Freepik

Yog day 2025: आज की डिजिटल जीवनशैली में घंटों तक मोबाइल, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन के सामने बैठे रहना आम बात हो गई है। इसका सबसे ज्यादा असर हमारी आंखों पर पड़ता है। थकान, धुंधली दृष्टि, जलन और आंखों में पानी आना जैसे लक्षण आम हो चुके हैं। यदि समय रहते आंखों की देखभाल न की जाए तो नजदीक या दूर की दृष्टि कमजोर हो सकती है। अगर आप भी अपनी आंखों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो आपको कुछ विशेष योगासनों को जरूर अपनाना चाहिए। ये योगासन न केवल दृष्टि को सुधारने में मदद करते हैं बल्कि आंखों की मांसपेशियों को मजबूती भी प्रदान करते हैं और थकान दूर करते हैं। तो आइए जानते हैं 5 बेहद असरदार योगासन जो आपकी आंखों की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करेंगे।

त्राटक योग

Image Source Freepik

त्राटक योग में आपको एक बिंदु पर स्थिर दृष्टि से देखना होता है। यह अभ्यास आंखों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और मानसिक एकाग्रता भी बढ़ाता है। इसे करने के लिए आप एक शांत कमरे में बैठें। सामने मोमबत्ती जलाकर आंखों की सीध में रखें। बिना पलक झपकाए 1-2 मिनट तक उसकी लौ को देखें। फिर आंखें बंद करें और लौ की कल्पना करें। इस योगासन को रोजाना करें।

विज्ञापन

पाल्मिंग

पाल्मिंग आंखों की थकावट और तनाव को दूर करने के लिए एक आसान और फायदेमंद व्यायाम है। इसे करने के लिए दोनों हथेलियों को आपस में रगड़कर गर्म करें और फिर उन्हें हल्के से बंद आंखों पर रखें। गहराई से सांस लें और 1-2 मिनट तक इसी स्थिति में रहें। इस अभ्यास को आप रोजाना 2-3 बार दोहरा सकते हैं।

आई रोलिंग

आई रोलिंग यानी आंखों को गोल-गोल घुमाना, एक सरल परंतु प्रभावी योगासन है। यह आंखों की मांसपेशियों को सक्रिय करता है और थकान को दूर करता है।
इसे करने के लिए आंखों को ऊपर, नीचे, दाएं और बाएं घुमाएं, फिर क्लॉकवाइज और एंटी-क्लॉक वाइज घुमाएं। हर दिशा में 5-5 बार अभ्यास करें। अगर आप यह अभ्यास रोजाना करते हैं तो इससे आपकी आंखों की कमजोरी दूर हो सकती है।

विज्ञापन

शाम्भवी मुद्रा

शाम्भवी मुद्रा में आंखों को दोनों भौहों के बीच केंद्रित किया जाता है। यह दृष्टि शक्ति और मानसिक एकाग्रता दोनों को बढ़ाती है। इसे करने के लिए सुखासन में बैठें और शरीर को स्थिर रखें। आंखें खोलें और दोनों भौहों के बीच देखने की कोशिश करें। शुरुआत में 10-15 सेकंड करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं। यह मुद्रा मानसिक शांति और आंखों की ताकत को बढ़ाने में मदद करती है।

शीर्षासन

Image source freepik

विज्ञापन

शीर्षासन यानी सिर के बल खड़े होना, आंखों और मस्तिष्क में रक्त प्रवाह को बढ़ाता है और आंखों को पोषण देता है। इसे योग मैट पर सिर के बल खड़े होकर करें हाथों से संतुलन बनाए रखें और शुरुआत में 20-20 सेकंड तक करें। यह योगासन आंखों के लिए अत्यंत लाभकारी है।

ये भी पढ़ें- Tea Timings: किस-किस समय नहीं पीनी चाहिए चाय? फायदे से ज्यादा होगा नुकसान

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola