Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Pre Holi Skin Care: होली पर रंग से नहीं बिगाड़ेगी स्किन की चमक, आज से अपनाएं ये आसान स्किन केयर टिप्स 

Skin Care Routine: होली से कुछ दिन पहले ही चेहरे का ख्याल रखना शुरू कर दें. अगर आप आज से ही ये आसान टिप्स अपनाती हैं तो रंग खेलने के बाद भी आपकी त्वचा की चमक बरकरार रहेगी. ये टिप्स क्या हैं आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं. 

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Feb 28, 2026 17:32
Holi Skin Care Routine
होली से पहले अपनाएं ये स्किन केयर रूटीन. Image Credit- Freepik

Holi Skin Care Routine: आज से ही कई जगहों पर होली खेलना शुरू हो गई है. ऐसे में आपको अपनी स्किन पर भी खास ध्यान देने की जरूरत है. खुशियों और रंगों के बीच कहीं आपका चेहरा फीका ना पड़ जाए. ऐसा इसलिए क्योंकि इन रंगों में केमिकल्स मौजूद होता है. इससे स्किन पर जलन हो सकती है और बेजान नजर आती है. अगर चेहरे पर किसी भी तरह का असर पड़ता है तो परेशानी थोड़ी बढ़ जाती है. हालांकि, इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि आपको होली नहीं खेलनी चाहिए. आप थोड़ी देखभाल करें और होली से कुछ दिन पहले ही चेहरे का ख्याल रखना शुरू कर दें. अगर आप आज से ही ये आसान टिप्स अपनाती हैं तो रंग खेलने के बाद भी आपकी त्वचा की चमक बरकरार रहेगी. ये टिप्स क्या हैं आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं. 

इसे भी पढ़ें- फोन लेते ही रोने लगता है बच्चा… हो जाएं सावधान! एक्सपर्ट ने बताया यह आखिर क्यों नहीं है नॉर्मल

---विज्ञापन---

होली से पहले अपनाएं ये स्किन केयर रूटीन 

  • होली से कम से कम 4 दिन पहले स्किन को अच्छी तरह हाइड्रेट करना शुरू कर दें. इसके लिए तेल या किसी अच्छी ब्रांड का मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करें. इसे लगभग दिन में दो बार लगाएं. ऐसा करने से स्किन हाइड्रेट रहेगी और रंग कम चिपकेगा. 
  • होली खेलने से 4 दिन पहले या होली वाले दिन नारियल का तेल लगाएं. इसके लिए आपको पहले चेहरे, गर्दन, हाथ-पैर और बालों में हल्का तेल जरूर लगाएं. तेल एक प्रोटेक्टिव लेयर बना देता है, जिससे रंग नहीं चिपकता है. 
  • सनस्क्रीन लगाना शुरू करें और होली एक नहीं बल्कि ज्यादातर दिन में खेली जाती है. इसलिए SPF 30 या उससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं. यह आपकी स्किन को धूप और टैनिंग से बचाएगा. साथ ही, चेहरे की रंगत खराब नहीं करेगा. 
  • होली से पहले बहुत ज्यादा स्क्रब या केमिकल पील ना करें. इससे स्किन सेंसिटिव हो सकती है और रंग से ज्यादा रिएक्शन हो सकता है. आज से आप इससे करवाना बंद कर दें या आज करवा कर छोड़ दें. 
  • लिप और आई केयर जरूरी है, क्योंकि रंग से यह भी प्रभावित होते हैं. इसलिए होंठों पर लिप बाम की मोटी लेयर लगाएं. साथ ही, आंखों के आसपास हल्की क्रीम लगाएं. इससे रंग इन सेंसिटिव हिस्सों पर कम असर करेगा. 

होली के बाद कैसे करें स्किन की सफाई? 

सबसे पहले सूखे रंग को हल्के हाथ से झाड़ें और फिर गुनगुने पानी से चेहरा धोएं. इसके बाद माइल्ड फेस वॉश का इस्तेमाल करें और अपने चेहरे को साफ कर लें. बस आपको रंग हटाने के लिए बार-बार साबुन या रगड़ने से बचना है, इससे स्किन डैमेज हो सकती है. 

इसे भी पढ़ें- दही Vs छाछ, गट हेल्थ और डाइजेशन के लिए कौन है ज्यादा असरदार?

---विज्ञापन---
First published on: Feb 28, 2026 05:31 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.