Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

होली पूजा में दिखना चाहती हैं स्टाइलिश, वार्डरोब में शामिल करें कॉटन सूट के ये लेटेस्ट डिजाइन

Holi Ke Liye Cotton Ke Suit: अगर आप भी इस होली पूजा पर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो यहां जानिए कॉटन सूट के लेटेस्ट डिजाइन जो आपके लुक को बना देंगे खास. 

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Mar 2, 2026 11:03
Holi Ke Liye Cotton Le Suit
वार्डरोब में शामिल करें कॉटन सूट के ये लेटेस्ट डिजाइन Image Credit- News24

Holika Dehen Puja Outfits: आज होलिका दहन है और इस दौरान पूजा की जाती है. इस दिन तरह-तरह के व्यंजन के साथ खूब मस्ती की जाती है, वहीं सुबह ही होली पूजा हो जाती है. पूजा के समय हर महिला चाहती है कि वह सादगी के साथ स्टाइलिश भी दिखे. ऐसे में कॉटन सूट एक परफेक्ट ऑप्शन है. ऐसा इसलिए क्योंकि अब गर्मी पड़ने लगी है तो पूजा में गर्मी का एहसास ना हो इसलिए सूट वियर करें. कॉटन का कपड़ा हल्का, आरामदायक और फेस्टिव लुक देने वाला होता है. अगर आप भी इस होली पूजा पर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो यहां जानिए कॉटन सूट के लेटेस्ट डिजाइन जो आपके लुक को बना देंगे खास. 

इसे भी पढ़ें- Holi Outfits Ideas: White Kurta से Crop Top तक, होली पर ट्रेंड कर रहे हैं ये सेलिब्रिटी लुक्स

---विज्ञापन---

पेस्टल कलर कॉटन सूट

इस साल पेस्टल शेड्स काफी ट्रेंड कर रहे हैं. आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं औेर हल्का गुलाबी, मिंट ग्रीन, स्काई ब्लू, लैवेंडर और पीच जैसे रंग सिलेक्ट कर सकती हैं. यह आंखों को राहत देने के साथ साथ खूबसूरत दिखाने का भी काम करेगा.

फ्लोरल प्रिंट कॉटन सूट

आजकल ज्यादातर महिलाएं फ्लोरल प्रिंट के कपड़े ज्यादा पहनती हैं. होली पर फूलों वाला प्रिंट एकदम परफेक्ट रहेगा. छोटे-छोटे फूलों वाले प्रिंट दिन की पूजा के लिए परफेक्ट रहते हैं. अगर आप सिंपल लुक चाहती हैं तो हल्के प्रिंट चुनें और अपने लुक को कम्प्लीट करें. 

---विज्ञापन---

पाकिस्तानी कॉटन सूट 

पाकिस्तानी शो के साथ साथ सूट भी ट्रेंड में हैं. लोग पैच वाले पाकिस्तानी सूट ज्यादा पसंद कर रहे हैं. यह दिल्ली के मार्केट में आपको आसानी से मिल जाएंगे, जिसे ऊपर से फिट और नीचे से हल्का फ्लेयर वाले तरीके से स्टिच किया जाता है. आप अपने पसंद के डिजाइन को सिलेक्ट कर सकते हैं. 

टाई-डाई या बंधनी प्रिंट

होली के त्योहार पर टाई-डाई और बंधनी प्रिंट अच्छे हो सकते हैं. इसलिए आपको हल्के रंगों में बंधनी प्रिंट वाला कॉटन सूट पारंपरिक और मॉडर्न दोनों लुक देने का काम करेगा. इसे आप सिंपल झुमके और जूती के साथ स्टाइल कर सकती हैं. पूजा के लिए सिंपल लुक एकदम मस्त है. 

स्ट्रेट कट सूट विद प्लाजो

अगर आप क्लासी और ट्रेंडी लुक चाहती हैं तो स्ट्रेट कट कॉटन सूट के साथ प्लाजो या पैंट वियर करें. यह कॉम्बिनेशन पूजा के साथ-साथ बाद में होने वाली होली सेलिब्रेशन के लिए भी परफेक्ट रहता है. हल्की लेस या बॉर्डर डिटेलिंग इसे और खास बना देती है. 

कैसे करें स्टाइलिंग?

  • अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए ज्वेलरी या छोटे झुमके, पर्ल ईयररिंग या ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी वियर करें. 
  • मेकअप पर भी ध्यान दें और पूजा के हिसाब से लाइट मेकअप करें. 
  • सूट के साथ अच्छा और ट्रेंडी हेयरस्टाइल बंधने की कोशिश करें. 

इसे भी पढ़ें- पैसे वसूल AC कौन सा है? यहां जानिए इनवर्टर और नॉन इनवर्टर में किसे खरीदना होगा बेस्ट

First published on: Mar 02, 2026 11:03 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.