हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Holi 2025: होली पर पहने ये ट्रेडिंग आउटफिट, जानें कहां से खरीदें

Holi 2025: होली के मौके पर अगर आप भी खुद को दूसरों से अलग और खूबसूरत लुक देना चाहती हैं, तो इसके लिए आप डिजाइन और ट्रेडिंग आउटफिट को चुन सकती हैं। ये डिजाइन आउटफिट आप भीड़ में भी दूसरों से स्टाइलिश और प्रेजेंटेबल दिखा सकती है।  

विज्ञापन
Holi 2025

Holi 2025: होली को हमारे देश में सबसे बड़े त्योहारों में से एक माना जाता है। इसे भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के अन्य जगहों पर काफी धूमधाम से मनाया जाता है, जहां पर भारतीय पहले से ही बसे हुए हैं। कई लोग होली को वसंत, रंग, प्यार और नई शुरुआत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन भी कहते हैं। इस त्यौहार के पर लोग रंग लगाने, परिवार और दोस्त हंसी-मजाक करने, टेस्टी खाने का आनंद लेने के लिए इकट्ठा होते हैं। ऐसे में अगर आप इस चीज को लेकर कंफ्यूज हैं कि रंग खेलते समय स्टाइलिश और प्रेजेंटेबल कैसे दिखेंगी तो आज आपके लिए व्हाइट कुर्ता सेट का बेहतरीन कलेक्शन लेकर आए हैं, जिसे आप अपनी पसंद के अनुसार पहन सकते हैं।

स्ट्राइप्ड कुर्ती डिजाइन

स्टाइलिश और एलिगेंट लुक के लिए फ्लोरल प्रिंट्स और लाइट कलर्स में यह डिजाइन देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। सिंपल और सोबर लुक के लिए स्ट्राइप्ड कुर्ती एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। रेगुलर वियर में भी इसे आसानी से स्टाइल कर सकते हैं। स्ट्राइप्ड कुर्ती किसी भी बाजार से अपने बजट के अनुसार खरीद सकते हैं।

अनारकली सूट

अनारकली सूट बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। सालों से ये ज्यादातर महिलाओं के फेवरेट रहा है। आप भी करिश्मा कपूर की तरह एक अनारकली सूट को अपने कलेक्शन में शामिल कर सकते हैं। हालांकि, इस सफेद सूट को रंग खेलने के लिए इस्तेमाल करने का आपका मन नहीं करेगा, लेकिन फिर भी आप इसे एक बार जरूर ट्राई करें। ये सुट आपको किसी भी बाजार में फिर ऑनलाइन आसानी से मिल सकता है।

विज्ञापन

 

लखनवी चिकनकारी कुर्ती

चिकनकारी का क्रेज कभी खत्म नहीं होता है। हल्के रंगों में चिकन वर्क वाली कुर्ती आपको रॉयल लुक देगी। सिर्फ 200 से 300 की रेंज में बाजार से खरीद सकते हैं। आप चाहें इसे आप ऑनलाइन भी ऑर्डर कर सकते हैं। पहनने के बाद ये बहुत एलिगेंट लुक देती है।

प्लाजो सेट

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की तरह आप होली के त्योहार पर  व्हाइट प्लाजो कुर्ता सेट भी पहन सकती हैं। सारा अपने देसी लुक में बहुत ही प्यारी लगती हैं। आप भी उन्ही की तरह अपना लुक रख सकते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola