Health Tips: सर्दियों का मौसम आते ही शरीर के कई अंगों में दर्द होना शुरू हो जाता है, खासकर के रीढ़ की हड्डी और पीठ में दर्द रहता है। जैसे-जैसे तापमान गिरना शुरू होता है, ज्यादातर लोगों को एहसास होता है कि उनकी पीठ में दर्द और अकड़न बढ़ गई है। ठंडे तापमान की वजह से मांसपेशियां सख्त हो जाती हैं, ब्लड फ्लो कम हो जाता है और बेचैनी बढ़ जाती है, खास तौर पर रीढ़ और पीठ के निचले हिस्से में। ठंड के महीनों के दौरान इसे स्वस्थ और दर्द मुक्त बनाए रखने के लिए सावधानी बरतनी बहुत जरूरी होती है, जिसमें एक्सरसाइज, शरीर को गर्म रखना और हाइड्रेट रहना शामिल है। आइए जानते हैं कि प्रिस्टिन केयर के सीनियर ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अभिषेक बंसल इसे लेकर क्या कहते हैं।
शरीर को गर्म रखना
डॉक्टर बताते हैं कि अपनी पीठ के दर्द से आराम पाने के लिए शरीर को गर्म रखना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। इसके लिए आप थर्मल इनरवियर, स्वेटर और जैकेट पहन सकते हैं। जब आपको अकड़न महसूस होने लगे तो अपनी पीठ के निचले हिस्से पर हीटिंग पैड या गर्म सेक लगाएं। अपनी पीठ के निचले हिस्से पर लपेटा हुआ स्कार्फ या शॉल भी शरीर में गर्मी बनाए रखने में मदद कर सकता है।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में दिल की बीमारी होने के 3 बड़े कारण, हार्ट अटैक से ऐसे बचें
नियमित एक्सरसाइज करें
सर्दियों के महीनों में लोग कम एक्टिव होते हैं, लेकिन रीढ़ की हड्डी के स्वास्थ्य के लिए शारीरिक रूप से फिट रहना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए योग, स्ट्रेचिंग या तेज चलने जैसे कम प्रभाव वाले व्यायाम करें। ये एक्सरसाइज ब्लड फ्लो को बढ़ाते हैं, रीढ़ की हड्डी के आसपास की मांसपेशियों को मजबूत करते हैं और आपकी पीठ को लचीला रखते हैं।
हाइड्रेट रहें
ठंड का मौसम में हाइड्रेट रहना जरूरी होता है, जो हमारी रीढ़ की हड्डी को हेल्दी रखने में मदद करता है। हड्डियों को मजबूत बनाने और पीठ की चोटों की समस्या से बचाव के लिए कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर आहार के साथ हाइड्रेट रहना फायदेमंद होता है। कैल्शियम और विटामिन डी के लिए आप दूध और दही का सेवन कर सकते हैं।
सही पोजीशन में बैठें
ठंड के मौसम में गर्म रहने के साथ-साथ सही तरीके से बैठना भी बहुत जरूरी होता है। खराब मुद्रा रीढ़ की हड्डी पर दबाव डालती है। चाहे आप बैठे हों, खड़े हों या चल रहे हों, इसलिए शरीर की सीधी मुद्रा बनाए रखें। अपने कंधों को आराम दें और अपनी रीढ़ को सीधी रखें। काम करते समय या गाड़ी चलाते समय सही पोजीशन बनाए रखें। सही फर्नीचर या लम्बर सपोर्ट कुशन का इस्तेमाल करें।
ये भी पढ़ें- कैंसर के महिलाओं में दिखते हैं ये 10 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बिहार की इस मिठाई के आगे भूल जाएंगे खीर और हलवा! घर पर बनाएं मकुटी
1 hr agoगोवर्धन पूजा पर गोबर से बनाएं श्रीकृष्ण की मूर्ति, इन स्टेप्स को करें फॉलो
2 hrs agoघर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता मठरी, चाय के साथ खाने का मजा होगा दोगुना
2 hrs agoदिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
6 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
7 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
8 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
11 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
1 day agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines