Health Tips: पालक को वैसे तो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें आयरन, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन A और C जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यही वजह है कि पालक को “सुपरफूड” भी कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर पालक का सेवन जरूरत से ज्यादा किया जाए तो यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है? अगर नहीं तो आइए जानते हैं कि रोजाना ज्यादा पालक खाने से किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
किडनी स्टोन
अगर आप रोजाना पालक का अधिक सेवन करते हैं तो इससे किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है। पालक में ऑक्सलेट की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में जाकर कैल्शियम के साथ मिलकर पथरी बना सकता है। खासकर जिन लोगों को पहले से पथरी की शिकायत रही हो, उन्हें पालक का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
शरीर में मिनरल्स की कमी
पालक में मौजूद ऑक्सलेट, आयरन, कैल्शियम और जिंक जैसे खनिजों के अवशोषण में बाधा डालता है। इससे शरीर में इन जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है, खासकर तब जब आप रोजाना पालक ज्यादा मात्रा में खाते हैं। इसलिए पालक का सेवन संतुलित मात्रा में ही करें।
पेट फूलना और पाचन की समस्या
पालक में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो जरूरत से ज्यादा लेने पर पाचन तंत्र पर नकारात्मक असर डाल सकती है। इससे गैस, पेट फूलना या भारीपन महसूस हो सकता है।
त्वचा में खुजली या एलर्जी
ऐसे कई लोग होते हैं जिनकी त्वचा संवेदनशील होती है। ऐसे लोगों को पालक में मौजूद कुछ तत्वों से एलर्जी हो सकती है, जिससे त्वचा पर खुजली, चकत्ते या रैश हो सकते हैं। यदि आपको खाने के बाद स्किन पर कोई रिएक्शन हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
थायराइड से जुड़ी समस्या
पालक में गॉयट्रोजन नामक तत्व होता है, जो थायराइड ग्रंथि के कार्य को प्रभावित कर सकता है। विशेषकर हाइपोथायरायडिज्म (थायराइड कम होना) से ग्रसित लोगों को पालक का सेवन सीमित करना चाहिए क्योंकि यह स्थिति को और बिगाड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- Brain Exercise: भूलने की आदत से हैं परेशान? करें ये ब्रेन एक्सरसाइज और पाएं दमदार मेमोरी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
1 hr agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
2 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
4 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
17 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
20 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
20 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
20 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
1 day agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
1 day agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines