Brain Exercise: भूलने की आदत से हैं परेशान? करें ये ब्रेन एक्सरसाइज और पाएं दमदार मेमोरी

Brain Exercise: आज के समय में बहुत लोगों को भूलने की आदत हो गई है। जरूरी चीजें एकदम दिमाग से गायब हो जाती हैं, बातें करते-करते लोग चीजों को भूल जाते हैं। अगर आपके साथ भी यही समस्या आ रही है तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी ब्रेन एक्सरसाइज के बारे में जिन्हें आप रोजाना कर सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने दिमाग को एक्टिव बना सकते हैं।

Image Source Freepik

Image Source Freepik

विज्ञापन

Brain Exercise: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोगों को अक्सर भूलने की समस्या का सामना करना पड़ता है। चाहे वो रोजमर्रा के काम हों ये जरूरी बातें, हम कई बार चीजें याद नहीं रख पाते। जैसे आपके शरीर को एक्सरसाइज की जरूरत होती है, वैसे ही दिमाग को भी उतनी ही एक्सरसाइज की जरूरत होती है। ब्रेन एक्सरसाइज न केवल याददाश्त बढ़ाने में मदद करती हैं, बल्कि एकाग्रता, सोचने की क्षमता और मानसिक स्वास्थ्य को भी मजबूत बनाती हैं। अगर आप ब्रेन की एक्सरसाइज रोजाना करते हैं तो इससे दिमाग एक्टिव और तेज बना रहता है। तो आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार ब्रेन एक्सरसाइज के बारे में जिन्हें आप रोजाना कर सकते हैं।

डांसिंग

Image Source Freepik

Image Source Freepik

विज्ञापन

अगर आप दिल खोलकर और इंजॉय करके डांस करते हैं तो इससे आपका शरीर और दिमाग दोनों ही एक्टिव होते हैं। जब आप नए स्टेप्स सीखते हैं या म्यूजिक पर थिरकते हैं तो आपका दिमाग मूवमेंट, लय और तालमेल को समझने लगता है। यह सभी के लिए बहुत ही बेहतरीन ब्रेन एक्सरसाइज है।

म्यूजिक बजाना

म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बजाने से ब्रेन के कई हिस्से एक्टिव होते हैं। जब आप गिटार, कीबोर्ड या कोई भी इंस्ट्रूमेंट बजाते हैं तो आपकी फोकस पावर, सुनने की क्षमता और सोचने की प्रक्रिया बेहतर होती है। इसके साथ ही यह आपके ब्रेन के दोनों हिस्सों को सक्रिय करता है।

ध्यान लगाना (मेडिटेशन)

मेडिटेशन से मानसिक शांति और एकाग्रता मिलती है। अगर रोजाना कुछ मिनट ध्यान किया जाए तो इससे स्ट्रेस कम होता है और दिमाग अधिक फोकस्ड व शांत रहता है। इसके साथ ही याददाश्त में सुधार होता है और दिमाग तेजी से काम करता है।

विज्ञापन

नई स्किल सीखना

नई चीजें सीखने से दिमाग को चुनौती मिलती है। चाहे वह नई भाषा सीखना हो, कोई नया कोर्स करना हो या क्रिएटिव स्किल (जैसे पेंटिंग या कोडिंग) सीखना हो, यह दिमाग को एक्टिव और मजबूत बनाता है। यह भी बहुत ही अच्छा ब्रेन एक्सरसाइज ऑप्शन है।

नए शब्द सीखना

Image Source Freepik

Image Source Freepik

विज्ञापन

अगर आप रोजाना नए शब्द सीखते हैं तो इससे सोचने और समझने की शक्ति बढ़ती है। हर दिन 5-10 नए शब्द याद करें और उन्हें वाक्यों में प्रयोग करें। इससे मेमोरी बेहतर होती है और दिमाग की प्रोसेसिंग स्पीड भी तेज होती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ