---विज्ञापन---

Hair Care Tips: बालों में किस तरह तेल लगाना सही? सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट ने बताया तरीका

Hair Care Tips: अगर आप भी अपने बालों को लंबे समय हेल्दी और मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आपने बालों की सही तरीके से देखभाल करना और तेल लगाना जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट क्या तरीका बताते हैं?

---विज्ञापन---

Hair Care Tips: बालों को हमेशा ही खास देखभाल की जरूरत होती है और साथ ही बालों की नमी को बनाए रखने के लिए तेल लगाना भी जरूरी होता है। इसी को लेकर सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट अमित ठाकुर, जो नीता अंबानी, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ जैसे बड़े सेलिब्रिटी के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि बालों से सही तरीके से तेल लगाना कितना जरूरी होता है। तेल लगाना कई सालों से हमारी संस्कृति का अंग रहा है।

देशी घरों में पले-बढ़े लोगों के लिए, अपनी मां के पैरों के पास बैठकर अपने बालों में तेल लगाते थे। इस तरीके से तेल लगाने से बाल लंबे समय तक हल्दी रहते हैं और बालों का झड़ना भी कम होता है। हालांकि, बालों का झड़ना कम करने और नुकसान से बचाने के लिए तेल लगाने का सही तरीका भी जरूरी होता है। सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट अमित ठाकुर ने के तेल लगने के सही तरीका खुलासा किया और बताया कि इसके क्या फायदे हो सकते हैं?

---विज्ञापन---

क्या कहते हैं हेयर स्टाइलिस्ट?

इंस्टाग्राम के वीडियो में सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट चर्चा करते हुए कि कैसे बालों में तेल लगाने के फायदे को अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर बताया जाता है। उन्होंने कहा कि अपने बालों में तेल लगाना एक परंपरा है और इसके अपने फायदे होते हैं। ये कंडीशनिंग और बालों कि सुरक्षा के लिए अच्छा है। ये तरीका बालों को नुकसान से भी बचाता है और बालों को झड़ने से रोकता है।

ये भी पढ़ें- इन 3 तरह के डाइट को करें अपनी डेली रुटीन में शामिल, सोरायसिस कम करने में मिलेगी मदद

---विज्ञापन---

वीडियो में उन्होंने बताया कि लंबे समय से यह माना जाता रहा है कि बालों में तेल लगाने से नुकसान कम होता है, बालों का झड़ना कम होता है और बालों की ग्रोथ बढ़ती है। वह इन दावों पर सवाल उठाते हैं। जबकि सदियों से कई संस्कृतियों में तेल लगाना एक आम बात रही है। अमित बताते हैं कि बालों को होने वाले नुकसान को ठीक करने में तेल लगाने की सीमाएं होती हैं।

---विज्ञापन---

उन्होंने यह भी बताया कि तेल लगाना प्री-वॉश ट्रीटमेंट के रूप में काम आता है। खास तौर पर बालों की लंबाई से लेकर सिरे तक सेफ रखने में मदद करता है। इसके अलावा, यह बालों को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। अगर आप अपने बालों में तेल लगा सहे है तो सही तेल चुने और बालों को धोने के बाद या फिर धोने से पहले तेल लगाएं, क्योंकि कई बार जब हम लंबे समय तक तेल लगाकर रखने से धूल मिट्टी बालों में जम सकते हैं।

ये भी पढ़ें- 30 से ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए 3 फल हैं फायदेमंद! जानें क्या कहती है रिसर्च

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।  

First published on: Feb 28, 2025 09:16 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola