हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hair Care Tips: बालों में लौंग का पानी लगाने के 3 फायदे! जानें इस्तेमाल का सही तरीका

Hair Care Tips: लौंग का पानी कई तरह से फायदेमंद माना जाता है। ये लंबे समय तक बाल लंबे और मजबूत बने रहते हैं। आइए जानते हैं आप इसका इस्तेमाल किस तरीके से कर सकते हैं।

विज्ञापन
Hair Care Tips

Hair Care Tips: लौंग का पानी बालों की कई तरह कि समस्याओं, जैसे कि रूसी और बालों झड़ने को कम करने में मदद करती है। लौंग के पानी को बालों की देखभाल के लिए सबसे अच्छा नेचुरल उपाय इसलिए माना जाता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी पोषक तत्व होते हैं। इसे आप चाहें तो दिन आपने समय के अनुसार किसी भी टाइम इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे अपने बालों की जड़ों में लगाने से जड़ें मजबूत होती हैं और इससे आपके बालों का झड़ना कम होता है। आइए जानते हैं इसके और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?

रूसी से छुटकारा

रोजाना सोने से पहले लौंग के पानी का इस्तेमाल करने से रूसी को रोकने में मदद मिल सकती है? इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी माइक्रोबियल गुण आपके स्कैल्प को हेल्दी रखता है और सफेद परत को रोकने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें- क्या बवासीर से भी कैंसर का खतरा? जानें एक्सपर्ट की राय

विज्ञापन

मजबूत बाल

बालों में लौंग के पानी का नियमित इस्तेमाल से बालों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट और बीटा-कैरोटीन की  मात्रा ज्यादा होती है।

बाल का झड़ना होता है कम

लौंग के पानी में विटामिन, मिनरल्स, आयरन, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो बालों को झड़ने से रोकने में मदद करते हैं।

विज्ञापन

इस्तेमाल करने का तरीका

एक गिलास पानी में 2 से 3 लौंग डालें इसके बाद इसे 5 से 10 मिनट तक उबालें जब पानी हल्का ठंडा हो जाए तो इसे छान लें। छाने के बाद, इसे स्प्रे बोतल में भर लें और  इसे आपने बालों में स्प्रे करें। अब बालों को 20 से 30 मिनट बाद शैंपू से धो लें।

ये भी पढ़ें- ये 3 दवाएं सेहत के लिए हो सकती खतरनाक! जानें क्या कहती है रिपोर्ट

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola