Hair Care Mask: सर्दियों में डैंड्रफ की समस्या लगभग सभी को होने लगती है। बालों के लिए अंडा काफी फायदेमंद माना जाता है। ये प्रोटीन, बायोटिन, विटामिन ए, डी, ई, आयरन और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है। इसमें मौजूद प्रोटीन बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है, बायोटिन बालों की ग्रोथ बढ़ाता है और विटामिन बालों को चमकदार और सॉफ्ट बनाने में मदद करता है। एग योक बालों को बालों को गहराई से नमी देती है और इसका सफेद भाग बालों को साफ करता है और एक्सट्रा ऑयल को बैलेंस करता है। आइए जानते हैं डैंड्रफ को दूर करने के लिए अंडे से हेयर मास्क कैसे तैयार कर सकते हैं?
सामग्री
अंडा- 1
ताजा दही- ½ कप
नारियल तेल- 1 छोटा चम्मच
एलोवेरा- ½ कप
ये भी पढ़ें- क्या केला वजन बढ़ाने और घटाने में है मददगार? जानें खाने का सही तरीका
तैयार करने की विधि
1. सबसे पहले एक कटोरी में अंडा फेंट लें।
2. इसके बाद इसमें दही, एलोवेरा और नारियल तेल डालकर अच्छे से मिला लें।
3. जब मिश्रण सॉफ्ट हो जाए तो समझ लें कि यह हेयर मास्क तैयार है।
4. इसे आप आपने बालों में मास्क के तरह लगाएं और 30 मिनट तक रखने के बाद धो लें।
इस हेयर मास्क के फायदे
दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स और अंडे में मौजूद प्रोटीन स्कैल्प को पोषण देते हैं और डैंड्रफ को कम करने में मदद करते हैं। अंडे में बायोटिन और अमीनो एसिड होते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं। नारियल का तेल बालों को नमी देता है और रूखापन दूर करता है।
सुझाव
इस हेयर मास्क को हफ्ते में एक बार ज़रूर लगाएं। लगातार इस्तेमाल से बाल न सिर्फ डैंड्रफ-फ्री हो जाएंगे बल्कि चमकदार और मजबूत भी होंगे। इस नेचुरल तरीके से बालों की देखभाल करके आप न सिर्फ सस्ते में बालों की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं, बल्कि इसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं हैं। अंडे और दही का हेयर मास्क बालों को डैंड्रफ से बचाकर उन्हें खूबसूरत बनाते हैं।
ये भी पढ़ें- क्या आपके खाने में भी है इस विटामिन की कमी? जानें क्या कहती हैं डायटीशियन
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
आपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
35 mins agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
1 hr agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
3 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
4 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
6 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
19 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
22 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
22 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
23 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines