Ghughra Sandwich Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं घुघरा सैंडविच, जानें आसान विधि

Ghughra Sandwich Recipe: सैंडविच का नाम सुनते है हर किसी के चेहरे खिल उठते हैं। इसको कई तरीकों से बनाया जाता है।इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं घुघरा सैंडविच के रेसिपी, जो बेहद आसान है और इसका स्वाद भी बेहद लजीज है। चलिए जान लेते हैं कि कैसे बनाते हैं घुघरा सैंडविच, ये […]

---विज्ञापन---

Ghughra Sandwich Recipe: सैंडविच का नाम सुनते है हर किसी के चेहरे खिल उठते हैं। इसको कई तरीकों से बनाया जाता है।

इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं घुघरा सैंडविच के रेसिपी, जो बेहद आसान है और इसका स्वाद भी बेहद लजीज है। चलिए जान लेते हैं कि कैसे बनाते हैं घुघरा सैंडविच, ये ब्रेकफास्ट और स्नैक्स के लिए एक परफेक्ट रेसिपी है।

घुघरा सैंडविच बनाने के लिए जरूरी सामग्री

ब्रेड स्लाइस- 6, शिमला मिर्च कटी- 1, प्याज बारीक कटा- 1, हरी मिर्च- 1-2, चीज- जरुरत के मुताबिक, अदरक कटा- 1 इंच टुकड़ा, काली मिर्च पाउडर- 1/4 टी स्पून, जीरा पाउडर- 1/2 टी स्पून, चिली फ्लेक्स- 1/2 टी स्पून, चाट मसाला- 1/2 टी स्पून, मक्खन- 2 टेबलस्पून, हरी चटनी- 2-3 टेबलस्पून, हरी धनिया पत्ती- 3-4 टेबलस्पून, नमक- स्वादानुसार

घर पर ऐसे बनाएं घुघरा सैंडविच

अगर आप भी घर पर घुघरा सैंडविच बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले आपको शिमला मिर्च, प्याज, अदरक और हरी मिर्च को बारीक काटना हैं। इसके बाद एक बड़ा बाउल लें और इन्हें मिक्स कर लें।

सैंडविच स्टफिंग करें तैयार

इसके बाद इसमें जीरा पाउडर, चाट मसाला, चिली फ्लेक्स और काली मिर्च पाउडर डाल दें और अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें हरी धनिया पत्ती और स्वादानुसार नमक डाल दें और अच्छे से मिला लें। (अब आपकी सैंडविच स्टफिंग एकदम तैयार हो चुकी है।)

टॉपिंग कर लें

इसके बाद दो ब्रेड स्लाइस लें और उनके किनारों को काट लें। फिर ब्रेड स्लाइस हरी चटनी को लगाएं और उसे अच्छे से फैला दें। ऐसे ही सारे स्लाइस पर करना है। इसके बाद चीज से टॉपिंग कर लें। इसके बाद एक-दूसरे के ऊपर परत रख दें। इसके बाद इसके ऊपर मक्खन और हरी चटनी को लगाकर फैला दें।

सैंडविच ग्रिल करें

इसके बाद सैंडविच मेकर लें और उसके दोनों हिस्सों में मक्खन लगाकर सैंडविच को रखकर बंद कर दें। इसके बाद इसे ग्रिल होने के लिए गैस पर रखें और फिर जब ये दोनों ओर से सुनहरा होने तक ग्रिल हो जाएं, तो इसे बाहर निकाल लें। इसके बाद चाकू की मदद से इसे पीसेज में काट लें।

First published on: May 12, 2023 12:33 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें