Garmi Mein Healthy Kaise Raha Jaye: गर्मियों में बॉडी पर कई तरह के असर दिखने लगते हैं. धूप, गर्मी और पसीने की वजह से थकान, डिहाइड्रेशन और कमजोरी महसूस होने लगती है. ऐसे में शरीर को ठंडा और हेल्दी रखना बहुत जरूरी हो जाता है. इसलिए आप भी अपनी हेल्थ पर ध्यान दें और न्यूट्रिशनिस्ट Rujuta Diwekar के बताए टिप्स आपके रूटीन में शामिल करें. ऐसा करने से गर्मी में होने वाले शरीर में होने वाले बदलाव से बचा जा सकता है. तो देर किस बात की आइए जानते हैं उनके बताए कुछ आसान और असरदार तरीके.
इसे भी पढ़ें- नखरेबाज बच्चों के लिए बेस्ट है सोयाबीन का यह पराठा, स्वाद ऐसा कि खाली होकर आएगा टिफिन
गर्मी में खुद को हेल्दी रखने के नेचुरल तरीके
सब्जा सीड्स या नारियल पानी डाइट का हिस्सा बनाएं
एक्सपर्ट के मुताबिक, नारियल पानी बहुत ही हेल्दी होता है. इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स, पोटेशियम और मैंगनीज जैसे तत्व मौजूद होते हैं. इसलिए इसे एक नेचुरल कूलेंट माना जाता है जो शरीर को हाइड्रेट रखता है. आप नारियल पानी में सब्जा सीड्स को भी डाल सकते हैं. बेहतर होगा कि आप सुबह 12 बजे से पहले ही इसका सेवन करें.
लंच में दही या छाछ खाएं
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने की जरूरत होती है. इसलिए आहार में दही शामिल करना बेस्ट रहेगा. इसको लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि दोपहर के खाने के साथ दही या छाछ लेना चाहिए. रुजुता ने इसमें एक खास ट्विस्ट एड किया है और यह ट्विस्ट जीरा पाउडर है. दही और जीरा दोनों ही तासीर में ठंडे होते हैं. यह आपके पेट को शांत रखते हैं.
शाम के वक्त केला खाएं
शाम के वक्त स्नैक्स के बाद केला खाएं. इससे ना सिर्फ आपका पेट भरेगा, बल्कि पेट की हर समस्या का समाधान भी मिल जाएगा. रुजुता के अनुसार, सभी को शाम के समय या रात के खाने के बाद एक केला जरूर खाना चाहिए. ऐसा करने से पेट का हाजमा होगा और हेल्थ को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा.
इन टिप्स को करें फॉलो
- लोकल और सीजनल फूड खाएं
- मट्ठा और दही को डाइट में शामिल करें
- शरीर को हाइड्रेट रखें
- हल्का और घर का बना खाना खाएं
- धूप से बचाव करना जरूरी
इसे भी पढ़ें- ऑनलाइन ऑर्डर करने जा रही हैं Induction? इन बातों का रखें ध्यान, वरना 1 महीने भी नहीं चलेगा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
1 hr agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
5 hrs agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
20 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
20 hrs agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
22 hrs agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
23 hrs agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
23 hrs agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
23 hrs agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
1 day agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines