Elaine LaLanne Become Fitness Icon: हर इंसान एक स्वस्थ जीवन जीना चाहता है, लेकिन आज के खाद्य पदार्थों और दूषित वातावरण के कारण लोग आए दिन बीमार होते रहते हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए और स्वस्थ्य रहने के लिए योग और जीम में जाकर एक्सरसाइज करना चाहिए पर आज की बिजी लाइफ में लोग ऐसा नहीं कर पाते है और अनफिट रह जाते है। हालांकि, इसके बाद भी लोग फिटनेस टिप्स जानना चाहते हैं। ऐसे ही अपने 97 साल की उम्र में भी फिटनेस की मिसाल कायम कर रही है एलेन लालेन, जिन्होंने फिटनेस आइकाॅन अपने नाम किया है। एलेन लालेन 97 साल की उम्र में भी काफी फिट और स्वस्थ दिखाई देती है। आइए एलेन लालेन की फिटनेस का राज जानते हैं
क्या है एलेन लालेन की फिटनेस का राज?
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एलेन अपने सुबह की शुरुआत शान्ति के साथ करना पसन्द करती है। एलेन सुबह उठकर मेडिटेशन करती हैं और खुद को शान्त रखती हैं। वह फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करती हैं और बड़े- बड़े फिटनेस एक्सपर्ट को मात देती हैं। 97 साल की उम्र में भी एलेन लालेन ऐसी एक्सरसाइज करती हैं जो कोई युवा ही कर सकता है।ये शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए समय-समय पर योग और एक्सरसाइज किया करती हैं।
कैसे हो सकती है एक फिट लाइफस्टाइल
एलेन लालेन ने जिस तरह से अपने आपको फिट रख रखा है ठीक वैसे ही आप भी खुद को फिट रख सकते हैं। इसके लिए बस आपको अपने लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव करना होगा। फिजिकली फिट और एक्टिव रहने के लिए कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करें। अगर आप एक्सरसाइज नहीं करना चाहते हैं तो आप कुछ देर के लिए वॉकिंग कर सकते हैं।
फिट लोग फिजिकली फिट रहने के साथ ही अपनी मेंटल हेल्थ पर पूरा ध्यान देते हैं। इसके लिए आप कुछ योगासन कर सकते हैं या फिर कुछ देर के लिए शान्ति से बैठ सकते हैं, जिससे आपका मानसिक तनाव काफी तेजी के साथ दूर हो जाता है।
वजन को संतुलित रखने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करने कि जरूरत होती है। योग और एक्सरसाइज से एनर्जी बूस्ट करने में मदद मिलता है,कई गंभीर बीमारियों की संभावना को कम हो जाती है और साथ ही साथ मेंटल हेल्थ को संतुलित, नींद की गुणवत्ता, स्किन हेल्थ में मदद मिलती है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
21 mins agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
2 hrs agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
3 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
5 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
23 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines