Diabetes Symptoms: आज के समय में डायबिटीज होना एक आम बात हो गई है। टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज एक क्रॉनिक डिजीज है, जो दुनियाभर में लाखों लोगों में तेजी से फैल रहा है। डायबिटीज ब्लडस्ट्रीम में ग्लूकोज के निर्माण और ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के कारण होता है। आमतौर पर डायबिटीज के कुछ लक्षण साफ दिखाई देते हैं, लेकिन कुछ लक्षणों पर लोग का ध्यान नहीं देते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, डायबिटीज की शुरुआत बार-बार पेशाब आना, भूख लगना थकान और चिड़चिड़ापन जैसी समस्या से होती है। इन मुख्य संकेतों के अलावा कुछ और भी संकेत होते हैं, जो डायबिटीज होने पर दिखाई देते हैं। आइए जानते हैं कि डाइबिटिज होने के और क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं?
बार-बार गले का सूखना
सूखा हुआ गला या मुंह टाइप-1 और टाइप 2 डायबिटीज दोनों के सामान्य और शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। इस समय मुंह जरूरत से ज्यादा सूखने लगता है और बार-बार प्यास लगती है। ऐसी स्थिति में वे एक बार में बहुत सारा पानी पी लेते हैं।
ये भी पढ़ें- रोज सुबह करें संधि मुद्रा, जोड़ों के दर्द से लेकर आर्थराइटिस तक रहेगा दूर
मसूड़ों में समस्या
डायबिटीज के मरीजों को मसूड़ों की बीमारी हो सकती है। इसके कारण दांत खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। इस दौरान मसूड़ों में प्लाक बनने से दांतों के बीच गैप आ जाता है। कई रिसर्च में पता चला है कि अन्य बीमारियों की तुलना डायबिटीज रोगियों के दांत ज्यादा टूटते हैं।
बार-बार पेशाब आना
शरीर में शुगर लेवल बढ़ने से बार-बार पेशाब जाना पड़ सकता है। जिसे पॉली यूरिया के रूप में जाना जाता है। ये नींद भी खराब कर सकता है, क्योंकि इस दौरान आपको रात में कई बार बाथरूम जाना पड़ सकता है।
पैरों में सूजन
डायबिटीज के कारण ब्लड सर्कुलेशन खराब हो सकता है। जिसके कारण पैरों में सूजन आ सकती है। ये असुविधाजनक हो सकता है और रात में जब शरीर आराम कर रहा होता है, तब आपको ज्यादा परेशानी हो सकती है।
रात में पसीना आना
डायबिटीज परेशान कुछ लोगों को ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव के कारण रात में पसीना आने की समस्या हो सकती है। इससे बेचैनी हो सकती है और नींद भी खराब हो सकती है।
बचाव
ये भी पढ़ें- सर्दी-जुकाम के छुटकारा दिलाएगा अमरूद का हलवा, जानें रेसिपी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
7 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
11 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
11 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
11 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
15 hrs agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
18 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
1 day agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
1 day agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
1 day agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines