Air pollution: दिल्ली और दिल्ली के आसपास के वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रही है, जिसके कारण एक नहीं बल्कि कई सारी बीमारियों का खतरा बढ़ कहा है। यहां तक कि एक हेल्दी इंसान भी बीमार पड़ रहा है। वायु प्रदूषण की वजह से आपकी लाइफ की लगभग 7 साल कम हो चुके हैं। दिल्ली की हवा WHO के मानकों के हिसाब से साफ हो जाए तो 5 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर हां रहने वाले की जिंदगी 7.8 साल तक बढ़ सकती है। वायु प्रदूषण से बचने के लिए एक्सपर्ट का कहना है कि इसका कोई तोड़ नहीं है, इसके लिए दिल्ली छोड़ना ही एक मात्र ऑप्शन है। आइए जानते हैं कि वायु प्रदूषण के प्रभाव को कम करने के लिए एक्सपर्ट का क्या कहना है?
जानें एक्सपर्ट ने क्या कहा
डॉक्टर मोहसिन ने न्यूज 24 को बताया कि वायु प्रदूषण के कारण एक दिन में हमारे शरीर में 10-12 सिगरेट का धुंआ अंदर जा रहा है। जिससे सबसे ज्यादा खतरा बच्चों को है। इसके लिए उन्हें बचा कर रखें। उन्होंने बताया कि प्रदूषण के असर को कम करने के लिए आप मास्क लगा सकते हैं और घर में भी मास्क लगा कर ही रहें। हेल्दी फूड लेना चाहिए और हेल्दी ड्रिंक जैसे कि जूस का सेवन करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आपको खांसी है, तो डॉक्टर की सलाह से दवा लें। अपनी डाइट में कुछ ड्राई फ्रूट जैसे किशमिश और मुनक्का शामिल कर सकते है। इसके साथ ही हल्दी वाला दूध पिएं और सोते समय मुंह ढक कर सोएं।
ये भी पढ़ें- प्रदूषण और बदलते मौसम में साइनस पेशेंट्स इन 7 घेरलू नुस्खों को करें फॉलो, रहेंगे सेफ
यूपी भी प्रदूषण का शिकार
इसके साथ ही यूपी के दो शहरों नोएडा और गाजियाबाद की हवा खराब होती नजर आ रही है। प्रदूषण के कारण यहां के लोगों की उम्र लगभग 8 साल कम हो रही है। इसके साथ ही यूपी के अन्य शहर भी प्रदूषण का शिकार बन चुके हैं।
विटामिन से भरपूर आहार लें
प्रदूषण से बचने के लिए विटामिन से भरपूर डाइट लें। ये वायु प्रदूषण के नकारात्मक प्रभावों को कम कर सकता है। विटामिन आपके शरीर की इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूती और आपको कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है।
हाइड्रेटेड रहें
अगर आप हाइड्रेट रहते हैं तो वायु प्रदूषण से होने वाले नकारात्मक प्रभावों से बचाव में मदद करता है। पर्याप्त पानी पीने से आपके शरीर की इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होती है। इससे आपके शरीर के अंदर का बैक्टीरिया बाहर निकल जाता है और हेल्दी रह पाते हैं।
बिना मास्क न निकलें बाहर
बाहर निकलने पर मास्क लगाने से वायु प्रदूषण के कारण शरीर को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है। इसके लिए आप N95 या FFP2/FFP3 कैटेगरी के मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- इन तीन सस्ते फल से विटामिन बी-12 की कमी होगी पूरी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
क्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
3 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
4 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
5 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
8 hrs agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
9 hrs agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
12 hrs agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 day agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
1 day agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines