Cooking Tips: बड़े कमाल की है ये ट्रिक, एक साथ तैयार हो जाएगा पूरा का पूरा खाना

Cooking Tips: लोगों का सबसे आसान और पसंदीदा खाना दाल और चावल है। कहते हैं, कम समय में अगर कुछ पकाना है तो दाल-चावल पकाना सबसे आसान है। दाल-चावल स्वादिष्ट और जल्दी पकने वाला फायदेमंद खाना है। अगर आपको इन दोनों फूड आइटम्स को और जल्दी बनाना है, तो इस आसान टिप को जरूर ट्राई करें।

dal chawal

dal chawal

विज्ञापन

Cooking Tips: खाना पकाने की कला बड़ी कमाल होती है। औरत हो या मर्द, जिसे खाना पकाना आ गया, उनसे तो बेहतर कोई है ही नहीं। दाल-चावल, भारतीयों का सबसे फेवरेट और आसान खाना है, जो कम समय में बनकर तैयार भी हो जाता है और इसे खाने में भी मजा आता है। वैसे तो दाल-चावल बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है, मगर फिर भी ऐसे लोग अब भी मौजूद हैं जिन्हें दाल और चावल पकाने में भी आलस आता है। चलिए, आपको एक ऐसा कुकिंग हैक बताते हैं जिसकी मदद से सिर्फ आधे घंटे में एक ही कुकर में दाल, चावल और चोखा बनाने के लिए आलू उबाल सकते हैं। यहां सीखिए ट्रिक।

एक कुकर में कैसे बनाएं दाल-चावल?

इसके लिए आपको सबसे पहले दाल और चावल दोनों को धोकर साफ करना होगा। अब सबसे पहले दाल को पानी, नमक, हल्दी, हरी मिर्च और टमाटर के साथ कुकर में डालना है।

विज्ञापन

अब दूसरे स्टेप में आपको चावलों को किसी लोटे या ऐसे बरतन में भरना है जो कुकर के अंदर आसानी से फिट हो जाए। इसके लिए आपको उस बरतन में चावल और पानी को साथ भरकर उस कुकर में डालना होगा।

कुकर में पहले आपने दाल डाली, अब उसी के अंदर 2-3 आलू को छीलकर दाल में ही डाल दें। अब कुकर के अंदर चावल वाला बरतन रख दें। चावल वाला बरतन अगर ढक्कन के साथ है, तो वहीं ढक्कन लगा दें, नहीं तो किसी प्लेट से जो चावल भरे बरतन से थोड़ा बड़ा हो, यानी जिससे चावल ढक जाए, उसे रख दें।

विज्ञापन

ऐसे आपकी तीनों चीजें एकसाथ एक ही कुकर में आ जाएंगी। अब आपको कुकर का ढक्कन बंद कर देना है। कुकर का ढक्कन लगाने के बाद गैस पर कुकर चढ़ा लें। ध्यान रहे, कुकर में एकसाथ दो आइटम्स पकाई जा रही है तो गैस को धीमा ही रखना होगा। आपको कुकर को फ्लेम पर लगभग 30 से 35 मिनट तक रखना होगा, क्योंकि फ्लेम कम है, इसलिए सीटी आने में समय लगेगा। जब कुकर में 3 सीटी आ जाएं तो गैस बंद कर दें। कुकर से गैस निकलने का इंतजार करें, 5-7 मिनट बाद कुकर को सावधानीपूर्वक खोलें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by sukoo (@sukoo_this_side)

विज्ञापन

अब सबसे पहले चावल का बरतन बाहर निकालें, किसी कपड़े या चिमटे की मदद से बरतन को निकालें, नहीं तो हाथ जल सकता है। इसके बाद चम्मच से आलूओं को भी बाहर निकाल लें। दाल को कुकर में ही रखें, एक तड़का पैन में तेल गर्म करके उसमें जीरा और हींग चटका लें, इस तड़के को दाल में डालकर दाल छौंक लें। आलू को मैश करके इसमें नमक, हरी मिर्च और प्याज डालकर चोखा बना लें। आपका दाल, चावल और आलू का चोखा एक ही कुकर में बनकर तैयार हो चुका है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ