Protein Powder Side Effects: प्रोटीन पाउडर लेना सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक, जानें सेवन करने का सही तरीका

Protein Powder Side Effects: अगर आप हर रोज प्रोटीन पाउडर का सेवन करते हैं, तो ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे आपको कई तरह की बीमारी का खतरा भी रहता है। इसलिए इसको सही मात्रा में लेना जरूरी होता है।  

Protein Powder Side Effects

Protein Powder Side Effects

विज्ञापन

डाइजेशन सिस्टम होता है कमजोर

प्रोटीन पाउडर का ज्यादा सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। ज्यादा प्रोटीन पीने से गट में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया कम हो सकते हैं। इससे आपको पेट दर्द, कब्ज और डाइजेशन से जुड़ी समस्या हो सकती है। इसके अलावा, यह डेयरी इनटॉलेरेंस को भी बढ़ावा दे सकता है, जिससे आपको दूध या अन्य डेयरी प्रोडक्ट को पचाने में परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन

इंसुलिन लेवल का बढ़ना

जिम जाने वाले लोग वर्कआउट करने के बाद प्रोटीन पाउडर का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस प्रोटीन पाउडर को आप फायदेमंद समझ कर ले  रहे हैं वह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है? प्रोटीन पाउडर के सेवन से शरीर में इंसुलिन का लेवल बढ़ सकता है। इससे आपकी सेहत खराब हो सकता है।

विज्ञापन

किडनी के लिए नुकसानदायक

ज्यादा मात्रा में प्रोटीन पाउडर का सेवन करने से किडनी से जुडी बीमरी का खतरा बढ़ सकता है। इसके सेवन से शरीर में यूरिया को बढ़ावा मिलता है, जिससे किडनी पर ज्यादा दबाव पड़ता है। रोजाना प्रोटीन पाउडर का सेवन करने से किडनी कमजोर हो सकती है और किडनी में पथरी होने का भी खतरा बढ़ सकता है । इतना ही नहीं, जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेने से किडनी फेल होने का जोखिम बढ़ता है।

कितनी मात्रा में लें प्रोटीन पाउडर?

अगर आपने अपनी डाइट में सोयाबीन, दाल, अंडा या मीट जैसे प्रोटीन सोर्स वाली डाइट को शामिल करते हैं तो आपको दिन में 1 से 2 स्कोप प्रोटीन पाउडर का ही सेवन करना चाहिए। कई रिसर्च में  पता चलता है कि दिन में 2 या 3 चम्मच से ज्यादा प्रोटीन पाउडर का सेवन शरीर के नुकसान पहुंचा सकता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ