Bed Sheet Wash Tips: मशीन में चादर धोते समय रखें इन 5 बातों का ध्यान, गर्माहट के साथ मिलेगी अच्छी नींद

Bed Sheet Wash Tips: सर्दियों में अपने बिस्तर की देखभाल करना बहुत जरूरी होता है, खास कर के चादरों को सही से धोना और सुखाना। कई बार हमारी चादर ही कई बीमारियों कारण बन सकती है।  

Bed Sheet Wash Tips

Bed Sheet Wash Tips

Bed Sheet Wash Tips: सर्दियों में हम सभी को लंबे थकान के बाद गर्म बिस्तर में लेटना बहुत पसंद है। मुलायम चादर, गर्म, मुलायम कंबल और सही तकिए के अलावा कुछ भी आरामदायक नहीं लगता है। चादरों पर कई मृत त्वचा, धूल के कण और शारीरिक तरल पदार्थ जमा हो जाते हैं। दूसरी ओर, तकिए के कवर अक्सर मेकअप, तेल और लोशन के साथ-साथ अन्य बाल और त्वचा से गंदे हो जाते हैं। यही कारण है कि आपको यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि आप अपने चादर को साप्ताह में एक बार जरूर धोएं। यहां जानें आप अपने चादर को अच्छे तरीके से कैसे धो सकते हैं?

विज्ञापन

आपको अपनी चादर क्यों धोना चाहिए

1. आपको अगर एलर्जी या अस्थमा है तो हर हफ्ते धोएं

विज्ञापन

2. अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है।

3. आपको अक्सर पसीना आता है या गर्मी लगती है।

विज्ञापन

4. आप पालतू जानवर के साथ सोते हैं।

विज्ञापन

5. आप बिस्तर पर खाना खाते हैं

6. आप बिस्तर पर उन कपड़ों में लेटे हैं जो बाहर पहनकर जाते हैं।

विज्ञापन

7. आपको कोई इंफेक्शन है या घाव है जो बिस्तर से चट होता है।

कितनी बार बदलनी या धोनी चाहिए चादर

सामान्य रूप से चादर हर दूसरे हफ्ते धोनी चाहिए। एक्सपर्ट बताते हैं कि हमें हर हफ्ते चादर बदलनी चाहिए, क्योंकि दो हफ्ते तक एक ही चादर पर सोना अपनी नींद के लिए सही नहीं है।

विज्ञापन

मशीन से धोने का अच्छा तरीका

ज्यादातर बेडशीट मशीन से धुल जाती हैं और उन्हें साफ करने में ज्यादा परेशानी नहीं होती। कॉटन और लिनन की बेडशीट खास तौर पर आसानी से धुल जाती हैं, जबकि सिल्क और साटन को धोने में ज्यादा मेहनत लगती है, जिन्हें ठंडे तापमान और धीमी स्पिन साइकिल की जरूरत होती है। अपनी चादरों पर हमेशा केयर टैग की जांच करना सबसे अच्छा है, लेकिन ज्यादातर चादरों को मशीन से धोने का यह सबसे अच्छा तरीका ये है कि मशीन पर अधिक दबाव न डालें, चादरों पर दाग-धब्बे की जांच करें, डिटर्जेंट सही मात्रा में डालें,  मशीन की सेटिंग्स सही से करें और चादर को पूरी तरह सुखाएं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ