---विज्ञापन---

दिल्ली के इन 5 मॉल्स में मनाएं Christmas, मन मोह लेगी क्रिसमस ट्री की खूबसूरती

Christmas 2024: अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं और क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए कोई अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं, तो दिल्ली-NCR के इन मॉल्स में जा सकते हैं। यहां पर क्रिसमस के लिए खास आयोजन होते हैं।

---विज्ञापन---

Christmas 2024: हर साल क्रिसमस का त्योहार 25 दिसंबर को मनाया जाता है। भारत में भी इस फेस्टिवल की धूम मचती है। होली, दिवाली या ईद की तरह इस त्योहार के लिए भी खूब तैयारियां की जाती हैं। अगर आप दिल्ली में रहते हैं और क्रिसमस मनाने के लिए कोई अच्छी लोकेशन ढूंढ रहे हैं, तो इन 5 मॉल्स में जा सकते हैं। इन मॉल्स को क्रिसमस स्पेशल थीम पर डेकोरेट किया जाता है। बड़े और आलीशान क्रिसमस ट्री लगाए जाते हैं। इसके साथ-साथ कई सारे फोटो बूथ्स भी सेट किए जाते हैं। आइए जानते हैं इन मॉल्स के बारे में।

दिल्ली-NCR के मॉल्स में क्रिसमस सेलिब्रेशन

1. सेलेक्ट सिटी मॉल

---विज्ञापन---

क्रिसमस आउटिंग के लिए दिल्ली का यह मॉल सबसे ऊपर आता है क्योंकि यहां पर सबसे ज्यादा खूबसूरत और बड़े पैमाने पर क्रिसमस की तैयारी की जाती है। इस मॉल में विंटर कार्निवल भी लगता है और लाइटिंग भी की जाती है। यहां का क्रिसमस ट्री भी सबसे खूबसूरत होता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

2. DLF मॉल, नोएडा सेक्टर-18

---विज्ञापन---

दिल्ली और नोएडा के लोग डीएलएफ मॉल भी जा सकते हैं। यहां हर साल आस-पास के इलाकों से लोग खासतौर पर क्रिसमस सेलिब्रेशन देखने आते हैं। इस मॉल का जश्न भी काफी मशहूर है। DLF मॉल का क्रिसमस ट्री आलीशान और मनमोहक होता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DLF Mall Of India (@dlfmallofindia)

---विज्ञापन---

3. पैसिफिक मॉल

दिल्ली के मॉल्स की लिस्ट में पैसिफिक मॉल का नाम भी आता है, जो क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए मशहूर है। यहां भी खूब लाइटिंग, डेकोरेशन और बड़ा सा क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। इसे देखने काफी लोग मॉल पहुंचते हैं।

---विज्ञापन---

4. वेगास मॉल

दिल्ली के द्वारका सेक्टर 14 में स्थित यह मॉल भी हर साल क्रिसमस का जश्न धूमधाम से मनाते हैं। इस मॉल में क्रिसमस के समय दुकानों पर सेल और डिस्काउंट भी मिलते हैं, जिसके चलते शॉपिंग के लिए भी यह स्पॉट बेस्ट माना जाता है। वेगास मॉल के कुछ अच्छे रेस्टोरेंट्स में खाना भी खा सकते हैं।

---विज्ञापन---

5. ग्रैंड वेनिस मॉल

ग्रैंड वेनिस या टीजीवी मॉल, ग्रेटर नोएडा में है लेकिन आस-पास के लोगों में यह मॉल काफी पॉपुलर है। क्रिसमस पर इस मॉल में आ सकते हैं। यहां की डेकोरेशन शानदार होती है। इस मॉल में क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए गेम्स भी खेले जाते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Dec 13, 2024 04:45 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola