हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Climbing Stairs Benefits: रोज सीढ़ियां चढ़ने से पा सकते हैं इन 5 बीमारियों  से छुटकारा, बस इन बातों का रखें ध्यान

Climbing Stairs Benefits: आज के समय में अगर आप भी हेल्दी और कई बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं, तो फिजिकल एक्टिविटी के लिए सीढ़ियां चढ़ सकते हैं। इससे आप एक नहीं कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

विज्ञापन
Climbing Stairs Benefits

Climbing Stairs Benefits: आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में लोग अपनी हेल्थ का ध्यान नहीं रख पाते हैं। इस वजह से उनकी फिजिकल एक्टिविटी भी कम हो जाती है। लिफ्ट और एस्केलेटर का इस्तेमाल लोगों के लिए आम बात हो गई है। क्या आप जानते हैं कि सीढ़ियां चढ़ना एक बेहतरीन एक्सरसाइज में से एक है। जिससे कई बीमारियों से बचा जा सकता है। सीढ़ियां चढ़ना सबसे आसान एक्सरसाइज में से एक है। जिससे हेल्थ से जुड़े कई फायदे हो सकते हैं। अगर आप भी हेल्दी रहना चाहते हैं तो सीढ़ियां चढ़ना शुरू दें, लेकिन इस से पहले कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें।

ये बीमारियां होती है दूर

1. सीढ़ियां चढ़ना जोड़ों को मजबूत बनाने और गठिया के दर्द को कम करने में मदद करता है।

2. ये ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है और डायबिटीज के खतरे को कम करता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- सर्दियों में 21 दिन तक लगातार खाएं दो उबले अंडे, बॉडी रहेगी हेल्दी और फिट

3. सीढ़ियां चढ़ना से हार्ट की बीमारी का खतरा कम होता है।

विज्ञापन

4. साथ ही ये वजन कम करने और मोटापे के खतरे से बचाता है।

5. सीढ़ियां चढ़ना से हड्डियां मजबूत रहती है और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम होता है।

विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

1. अगर आपको पहले से सीढ़ियां चढ़ने की आदत नहीं हैं, तो धीरे-धीरे इसकी शुरुआत करें।

2. सीढ़ियां चढ़ते समय हमेशा आरामदायक और सपोर्टिव जूते पहनें।

विज्ञापन

3. सीढ़ियां चढ़ते समय अपनी पीठ को सीधा रखें। अपने कंधों को आराम दें और रेलिंग का सहारा जरूर लें।

4. सीढ़ियां चढ़ते समय खुद को हाइड्रेट रखने के लिए पानी या हेल्दी ड्रिंक पीते रहें।

विज्ञापन

5. अगर आपको पहले से कोई हेल्थ से जुड़ी समस्या है, तो सीढ़ियां चढ़ने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।

ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या? 

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola