---विज्ञापन---

अपनी चूड़ी का साइज कैसे पता करें? इस एक ट्रिक से घर बैठे पता चलेगा किस नाप की चूड़ियां कलाई पर बैठेंगी फिट

Chudi Ka Size Kaise Pata Kare: अगर किसी और से चूड़ियां मंगवानी हों या फिर ऑनलाइन चूड़ियां ऑर्डर करनी हों तो अपना चूड़ी का सही साइज पता होना बेहद जरूरी होता है. ऐसे में यहां जानिए घर बैठे चूड़ी का साइज किस तरह पता लगाया जा सकता है.

---खबर नीचे जारी है---

How To Measure Bangle Size: आजकल जितनी शॉपिंग लड़कियां बाजार जाकर करती हैं उससे कई ज्यादा शॉपिंग घर बैठे ऑनलाइन की जाती है. ऑनलाइन चूड़ियों के डिजाइन बेहद खूबसूरत और यूनिक भी होते हैं. लेकिन, दिक्कत तब आती है जब चूड़ियों का साइज पता ना हो और गलत साइज मंगवा लिया जाए. गलत साइज की चूड़ियां आ जाएं तो पैसे तो खराब होते ही हैं और मन मसोस कर रहना पड़ता है सो अलग. ऐसे में आप यह गलती ना करें और यहां जानिए किस तरह घर बैठे मिनटों में अपना चूड़ियों का साइज नापा जा सकता है और सही साइज (Right Bangle Size) का पता लगाकर सटीक चूड़ियां मंगवाई जा सकती हैं.

कैसे पता करें चूड़ी का सही साइज

बैंगल साइज चार्ट

---खबर नीचे जारी है---
हाथ का साइजचूड़ी का साइज
5.4 – 5.62.2
5.7 – 5.92.4
5.9 – 6.02.6
6.1 – 6.32.8
6.4 – 6.72.10
6.8 – 7.02.12
  • चूड़ी का साइज नापने के लिए सबसे पहले मुट्ठी बनाएं.
  • अब मुट्ठी के पीछे के दोनों किनारों पर यानी छोटी उंगली के ऊपर और अंगूठे के बगल वाली उंगली पर पेन से निशान बनाएं.
  • अब इन दोनों निशानों पर स्केल रखकर नापें. मान लीजिए स्केल से साइज 5.7 सेंटीमीटर आया है.
  • अगर 5.7 सेंटीमीटर साइज आया है तो आपकी चूड़ी का साइज 2.4 होगा.

बच्चों के लिए चूड़ी का सही साइज क्या है

बच्चे की उम्रचूड़ी का साइज
0 – 6 महीने1.2 – 1.4
6 – 12 महीने1.4 – 1.6
1 – 3 साल1.6 – 1.8
4 – 6 साल1.10 – 2.0
7 – 12 साल2.2 – 2.4

इस बात का खास ख्याल रखें कि आप बच्चों के लिए टाइट चूड़ियां ना खरीदें. बच्चों के लिए एडजेस्टेबल चूड़ियां सबसे सही होती हैं. बच्चे की त्वचा पर चूड़ियां ना चुभें इस बात का खास ख्याल रखें.

---खबर नीचे जारी है---

गलत साइज की चूड़ियां पहनने पर क्या होता है

  • गलत साइज की चूड़ियां कलाई पर नहीं चढ़ती हैं और मुट्ठी पर निशान पड़ सकते हैं.
  • चूड़ी बड़ी हो तो हाथ से फिसलकर गिरने लगती है.
  • रोजाना गलत साइज की चूड़ियां पहनी जाएं तो असहजता होती है.
  • बहुत सी लड़कियां एकदम फिट चूड़ियां पहनना पसंद करती हैं और कुछ को ढीली चूड़ियां पसंद आती हैं. ऐसे में आप अपनी प्रेफरेंस के अनुसार चूड़ियां चुन सकती हैं.

कड़े का साइज अलग होता है

---खबर नीचे जारी है---

कड़े का साइज चूड़ी के साइज से अलग होता है. चूड़ियां हल्की-पतली होती हैं और कड़े मोटे और हैवी होते हैं और ज्यादातर सिंगल पहने जाते हैं. ऐसे में कड़े की फिटिंग भी ढीली होती है. कड़े हाथ से फिसलते हैं और ज्यादातर ढीले ही पहने जाते हैं. ऐसे में आपकी चूड़ी और कड़ों का साइज अलग हो सकता है तो उसी हिसाब से कड़े का साइज थोड़ा बड़ा ही लें.

यह भी पढ़ें – Grammy Looks 2026: लेडी गागा का लुक वायरल, बीबर कपल की ट्विनिंग रही खास… ग्रैमी 2026 में इन सेलेब्स के लुक्स ने लूटी महफिल 

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 02, 2026 04:50 PM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola