---विज्ञापन---

Christmas 2023: क्रिसमस पर बन रहा घूमने का प्लान? इन जगहों पर कम खर्च में पाएं जम्मू-कश्मीर जैसा फील

Christmas 2023: इस क्रिसमस आप अपने आसपास कि जगहों को तो एक्स्प्लोर करते ही हैं लेकिन ये कुछ जगहें आपको बताएगी कि क्रिसमस का असली जश्न कैसे बनता है।

---विज्ञापन---

Christmas 2023: क्रिसमस आने में बस कुछ ही दिन बचे हैं इस फेस्टिवल को लेकर लोग काफी उत्साहित हो जाते है। क्रिसमस का सबसे अधिक क्रेज बच्चों में देखने को मिलता है। हर जगह रेड और वाइट का थीम बना रहता है। कई लोग इस दिन घूमने का प्लान भी बनाते हैं लेकिन उन्हें समझ नहीं आता कि कहां जाएं। तो टेंशन न लें आज हम आपके लिए कुछ ऐसी जगहों के नाम लेकर आए हैं जहां आप कम खर्च में एक अच्छा ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आइए जानते है उन जगहों के बारे में।

पांडिचेरी

---विज्ञापन---

पांडिचेरी

पांडिचेरी फ्रांसीसी रिचुअल और क्रिसमस के फेस्टिवल की सुंदरता को दर्शाने वाली जगह है। इस त्यौहार के दौरान पांडिचेरी में एक उल्लास रहता है। पांडिचेरी के साफ, शांत और समुद्र तट क्रिसमस के दिन बिताने के लिए बिल्कुल सही जगह हैं आप यहां अपने क्रिसमस का प्लान कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

दादरा और नगर हवेली

dadra

---विज्ञापन---

दादरा और नगर हवेली घूमने के लिए क्रिसमस सबसे अच्छा समय है। यह जगह उत्सव के मूड के अनुसार तैयार हो जाती है और इस जगह के बारे में सबसे दिलचस्प बात ये है कि यहां के लोग उत्साह के साथ क्रिसमस का जश्न मनाते है। सभी सड़कों को आधी रात में ही सजा दिया जाता है और लोग धूमधाम और भव्यता के साथ क्रिसमस मनाते हैं।

शिमला

---विज्ञापन---

shimla

शिमला में ईसाई धर्म को मानने वाली एक छोटी आबादी मौजूद है इसलिए यहां क्रिसमस का जश्न बहुत धूमधाम और खुशी के साथ मनाया जाता है। हालाँकि, आप क्रिसमस के दौरान बहुत सारी जगहों को तो एक्स्प्लोर नहीं कर सकते लेकिन वन डे प्लान के लिए शिमला के पहाड़ एक मनोरम दृश्य और दिल को सुकून देने वाली जगह बन सकती है। यहां चाहें तो आप पार्टी भी ऑर्गेनाइज कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

नॉर्थ ईस्ट

North East

---विज्ञापन---

आदिवासी क्षेत्र के ईसाई इलाके साल भर इस फेस्टिवल के आने का इंतजार करते हैं। पूर्वोत्तर भारत के पहाड़ी शहर सर्दियों के मौसम में चकाचौंध हो जाते हैं और क्रिसमस के दौरान पूरी आभा शानदार हो जाती है। सड़कों को रोशनी और झालरों से सजाया जाता है और यह लगभग दुल्हन की तरह दिखती है। यदि आपकी क्रिसमस  का असली मजा लेना है तो आप यहां घूमने का प्लान बना सकते है।

मदुरै

---विज्ञापन---

madure

मदुरै तमिलनाडु का एक खूबसूरत शहर है और क्रिसमस के दौरान ये शहर बेहद खूबसूरत नजर आता है। मदुरै में कई चर्च हैं जिन्हें सजाया गया है जहां क्रिसमस बहुत धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। मदुरै में भी आप शानदार क्रिसमस का जश्न देख सकते हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 17, 2023 12:54 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola