हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Chhath Puja 2022 Special: बिहार की पारंपरिक डिश 'ठेकुआ' के बिना अधूरी है छठ पूजा, इस विधि से घर पर बनाएं

विज्ञापन
Thekua

How To Make Thekua: आज छठ पूजा महोत्सव है। छठ पूजा ठेकुआ के बिना अधूरी मानी जाती है। ठेकुला बिहार की एक पारंपरिक स्वीट डिश है इसलिए इसको छठ पर प्रसाद की थाली में जरूर शामिल किया जाता है। ये बेहद स्वादिष्ट लगता है इसके सामने सारी मिठाईयां फेल हो जाती हैं।

ऐसे में आज हम आपके लिए ठेकुआ बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इस स्वादिष्ट डिश को बच्चों से लेकर बड़े भी खूब पसंद करते हैं। इनको आप एक बार बनाकर कम से कम 15 दिन तक स्टोर करके खा सकते हैं। ये गर्मागर्म चाय के साथ खूब मजेदार लगते हैं, तो चलिए जानते हैं ठेकुआ (How To Make Thekua) बनाने की रेसिपी-

ठेकुआ बनाने की आवश्यक सामग्री (Ingredients for Thekua)

  • गुड़ 1/2 कप
  • सूजी 1/2 कप
  • गेहूं का आटा 2 कप
  • सौंफ 1 छोटी चम्मच
  • बादाम 1 बड़ा चम्मच कटे
  • किशमिश 1 बड़ी चम्मच कटी
  • सूखा कद्दूकस किया नारियल 2 बड़ी चम्मच
  • हरी इलाइची 4 पिसी हुई
  • देसी घी 1/4 कप
  • घी या तेल फ्राई करने के लिए

ठेकुआ कैसे बनाएं? (How To Make Thekua)

  • इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले गुड़ को बारीक तोड़ लें।
  • फिर आप इसको ¼ कप पानी के साथ डालकर घुलने तक बीच-बीच में चलाते हुए पकाएं।
  • इसके बाद जब गुड़ अच्छे से घुल जाए तो आप गैस बंद कर दें।
  • फिर आप गुड़ वाले पानी को एक बाउल में छान लें।
  • इसके बाद आप इसमें ½ कप सूजी डालें और मिलाकर घोल बना लें।
  • फिर आप एक बर्तन में गेहूँ का आटा, सौंफ, बादाम, किशमिश, नारियल, इलायची और घी डालें।
  • इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
  • फिर आप इसमें गुड़-सूजी का घोल डालकर सख्त आटा गूंथ लें।
  • अगर आप आप चाहें तो इसमें थोड़ा दूध या पानी भी डाल सकते हैं।
  • फिर आप इस आटे को करीब 10 मिनट तक ढक कर रख दें।
  • इसके बाद आप इस आटे की लोइयां बनाकर गोल करके हथेली से दबा दें।
  • फिर आप इसमें एक कांटे की सहायता से छेद कर दें।
  • इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म कर लें।
  • फिर आप इसमें ठेकुआ को डालकर दोनों तरफ से करीब 1-2 मिनट पका लें।
  • इसके बाद आप इसको मीडियम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक पका लें।
  • अब आपके स्वादिष्ट और मुलायम ठेकुआ बनकर तैयार हो चुका है।
  • फिर आप ठेकुआ को किसी डब्बे में स्टोर करके 15 दिन तक खा सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola