हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Celery Fennel Tea: रात को सोने से पहले पीएं अजवाइन और सौंफ की चाय, मिलेंगे ये 3 कमाल के फायदे

Celery Fennel Tea: शरीर को हेल्दी रखने के लिए रात को सोने से पहले की डाइट आपके लिए बहुत जरूरी होती है। इसके लिए आप अपनी डाइट में अजवाइन और सौंफ की चाय को भी शामिल कर सकते हैं।  

विज्ञापन
Celery Fennel Tea

Celery Fennel Tea: सोने से पहले की डाइट हमारे शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होती है, क्योंकि उनके बाद हम 7 से 8 घंटे के उपवास पर चले जाते हैं। इस दौरान शरीर नेचुरल रूप से खुद की मरम्मत और इलाज करता है। ये आपको पूरे दिन एक्टिव रखने के लिए तैयार करती है। ऐसे में अगर आप अनहेल्दी खाना खाते हैं तो ये आपके आंतो को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर आप रात को सोने से पहले अजवाइन और सौंफ की चाय का सेवन करते हैं तो ये आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और आंतों को हेल्दी रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं कि इसे पीने के और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?

हेल्दी नींद

अजवाइन और सौंफ दोनों में नेचुरल रूप के शरीर को शांत करने वाले गुण पाए जाते हैं। अजवाइन का उपयोग पारंपरिक रूप से तनाव और चिंता को कम करने के लिए किया जाता है, और सौंफ अपने हल्के सेडेटिव इफेक्ट्स के लिए जाना जाता है। चाय में इन दो जड़ी-बूटियों को मिलाकर पीने से नर्वस सिस्टम को आराम देने, तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है और आप सुबह उठने के बाद फ्रेश फील करते हैं।

ये भी पढ़ें- विटामिन-ई से भरपूर होते हैं ये 5 फल और सब्जियां, दिमाग से लेकर स्किन तक रहती है हेल्दी

विज्ञापन

पेट के लिए फायदेमंद

रात के खाने के बाद, पेट फूलना और गैस से परेशानी एक आम समस्या है, जिसका सामना कई लोगों करना पड़ता है। इसके लिए अजवाइन और सौंफ दोनों ही कार्मिनेटिव हैं, जो गैस को बाहर निकालने और पेट फूलने को कम करने में मदद करते हैं। सोने से पहले इस चाय को पीने से आपके पेट को आराम मिल सकता है, गैस के बनने को रोका जा सकता है, और ये सुनिश्चित करता है कि आप बिना किसी पाचन संबंधी परेशानी के अच्छी नींद ले सकें।

मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है

सोने से पहले अजवाइन और सौंफ की चाय पीने से मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है। अजवाइन में थर्मोजेनिक गुण होते हैं, जो आपके शरीर के तापमान को बढ़ाता, जिससे मेटाबोलिज्म में तेजी आती है। ये नींद के दौरान भी अधिक प्रभावी ढंग से कैलोरी को बर्न करने में मदद कर सकता है। साथ ही ये आपके वजन को भी कंट्रोल करने में मदद करता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Chandni Bhabhda ने घरेलू नुस्खों से कैसे पाया PCOD से छुटकारा? इंस्टाग्राम पर शेयर की जर्नी

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola