Cabbage Roll Recipe: मार्केट में कई तरह के रोल मिलते हैं, जिनमें से कुछ स्वादिष्ट होने के साथ हेल्दी भी होते हैं। आज हम आपको उन्हीं में से एक पत्तागोभी (Cabbage Roll) रोल बनाना सिखाने जा रहे हैं। इस घर पर ही आसान विधि को अपनाकर तैयार किया जा सकता है। बच्चों से लेकर बड़े तक पत्तागोभी रोल को काफी पसंद करते हैं। इसे सुबह के नाश्ते या स्नैक के तौर पर खाया जा सकता है। आइए आपको पत्तागोभी बनाने की आसान विधि बताते हैं।
Cabbage Roll Ingredients in Hindi
- एक- पत्तागोभी – 1
- दो से तीन उबले आलू
- 1 कप उबले हुए मटर दाने
- 1 कप कटी हुई शिमला मिर्च
- 2 टमाटर
- 8 से 10 लहसुन की कली
- एक बारीक कटी प्याज
- एक टी स्पून अदरक कटा हुआ
- 1/2 टी स्पून जीरा
- 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 2 टेबलस्पून पुदीने की पत्तियां
- 1/2 टी स्पून चीनी
- 2 टेबलस्पून तेल
- नमक स्वादानुसार
Health News: सर्दियों में इसलिए करना चाहिए अदरक का सेवन, इन पांच समस्याओं से मिलती है निजात
Cabbage Roll Recipe in Hindi
एक बड़ा पत्तागोभी लें जिसके पत्ते आसानी से निकाले जा सकें। अब इसमें से 8 से 10 पत्ते निकाल लें। अब एक बर्तन में पानी उबालें। इसके बाद उबलते हुए पानी में पत्तागोभी के पत्ते और आधा चम्मच चीनी मिलाकर पकाएं जब तक वो नरम ना हो जाए। इसके बाद पत्तों को निकालकर ठंडे पानी में डाल दें।
दूसरी तरफ टमाटर, लहसुन कलियां, अदरक और थोड़ा सा नमक डालकर मिक्सर में ग्राइंड कर लें। अब एक बाउल में निकाल कर अलग कर लें। इसके बाद गैस पर एक कढ़ाई रखें, जिसमें 2 से 3 चम्मच तेल डालें। तेल गर्म होने पर उसमें लाल मिर्च पाउडर को भूनें और फिर अदरक-टमाटर का पेस्ट डालकर भूनें। अब हल्का नमक भी डालकर टमाटर की चटनी बना लें और गैस बंद कर दें।
Amla Benefits: सर्दियों में इस तरह करिए आंवले का सेवन, बीमारियां होगी दूर, मिलेंगे गजब के फायदे
अब एक और कढ़ाई लें और इसमें करीब 2 चम्मच तेल डालें। तेल गर्म होने पर इसमें जीरा डालें। इसके बाद प्याज, शिमला मिर्च और उबले मटर डालकर पकाएं। इसके बाद उबले हुए आलू को मैश करके डाल दें। थोड़ी देर तक भूनें और फिर रोल के लिए भरावन तैयार हो जाएगा, फिर गैस बंद कर दें।
अब आपको उबला हुआ पत्ता लेना है जो ठंडे पानी में रखा हुआ था। एक पत्तागोभी का पत्ता लें और उसके बीच में तैयार किया गया भरावन रखकर रोल कर लें। इस तरह से जितने रोल बनाना चाहतें हैं बनाकर प्लेट में रख लें। इस विधि से पत्तागोभी रोल तैयार हो जाएगा, अब आप इसे टमाटर की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। आप चाहें तो हरी चटनी के साथ भी इसका स्वाद चख सकते हैं।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
23 mins agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
4 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
5 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
7 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
21 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines