Bottle gourd Juice: गर्भावस्था हर महिला के लिए एक बहुत ही संवेदनशील समय होता है, जिसमें उन्हें अपनी सेहत और खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। लौकी को आमतौर पर एक बहुत ही हेल्दी सब्जी माना जाता है। इसमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर और सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। हालांकि गर्भवती महिलाओं को लौकी के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए खासकर अगर वह कड़वा हो, तो यह उनके लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। कड़वी लौकी के जूस में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो फूड पॉइजनिंग, उल्टी, पेट दर्द और यहां तक कि गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी पैदा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह।
लौकी का जूस सबके लिए नहीं
लौकी सेहत के लिए लाभदायक जरूर है, लेकिन इसका जूस हर किसी के लिए उपयुक्त नहीं होता। खासकर गर्भवती महिलाओं को लौकी का जूस बिल्कुल नहीं पीना चाहिए, क्योंकि यह कड़वा हो सकता है और आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
कड़वा लौकी का जूस हो सकता है जहरीला
गर्भावस्था के दौरान लौकी के जूस को अवॉयड करना चाहिए। अगर लौकी का जूस कड़वा है, तो उसमें जहरीले तत्व मौजूद हो सकते हैं, जिससे उल्टी, पेट दर्द और
कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
मां और बच्चे की सेहत पर असर
गर्भावस्था में जरा-सी लापरवाही भी बच्चे की सेहत पर गहरा असर डाल सकती है। अगर इस समय महिला ने कड़वा लौकी का जूस पी लिया तो इससे शिशु के विकास में बाधा आ सकती है या अन्य जटिलताएं उत्पन्न हो सकती हैं।
जूस की जगह पकाकर खाएं
गर्भावस्था में लौकी का सेवन करना ही है, तो उसका जूस पीने के बजाय उसे सब्जी या सूप के रूप में पकाकर खाएं। यह ज्यादा सुरक्षित और पोषणयुक्त विकल्प होता है।
डॉक्टर से सलाह जरूरी है
गर्भावस्था के दौरान किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। यह आपके और आपके होने वाले बच्चे के लिए सुरक्षित और बेहतर रहेगा।
ये भी पढ़ें-पूरी रात AC में सोने के हो सकते हैं ये 5 नुकसान, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली पर WhatsApp के जरिए भेजें ये शानदार मैसेज, अपनों को दें बधाई
7 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
9 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
11 hrs agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
11 hrs agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
12 hrs agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
13 hrs agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
14 hrs agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
17 hrs agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
1 day agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines