अपने लुक को लेकर चर्चा में भूमि पेडनेकर, ड्रेस के साथ पहनी ये ज्वेलरी

अपने लुक को लेकर भूमि पेडनेकर  काफी चर्चा में है। नित्या बजाज के लेटेस्ट लुक में भूमि  काफी अलग और अनोखी नजर आ रही हैं। उनके अजरख केप सेट लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Bhumi Pednekar look

Bhumi Pednekar look

विज्ञापन
विज्ञापन

बोहेमियन लुक

बोहेमियन मैक्सिमलिस्ट स्टाइल के लिए अभिनेत्री का प्यार उनकी पिछली कई फिल्मों में भी देखा गया है। 3डी फूलों वाली उनकी हाथ से बुनी बनारसी साड़ी से लेकर दुर्लभ वाराणसी ब्रोकेड से बने उनके खास खिनकाब लहंगे भी उन पर काफी जचते  हैं।

विज्ञापन

मेरे हस्बैंड की बीवी मूवी

विज्ञापन

मेरे हस्बैंड की बीवी मूवी को लेकर भूमि पेडनेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी नई दिल्ली से शुरू होती है जहां अंकुर चड्ढा (अर्जुन कपूर) अपने ट्रॉमेटिक मैरिटल लाइफ से उबरने की कोशिश कर रहा है। अंकुर की शादी प्रबलीन ढिल्लों (भूमि पेडनेकर) से हुई और बाद में उनका तलाक हो गया था। शादी के खराब एक्सपीरियंस के वजह से अंकुर को उसकी एक्स बीवी के बुरे सपने सताते हैं,

जिसके बाद अंकुर का दोस्त रेहान कुरैशी (हर्ष गुजराल) उसे इस ट्रामा से निकालने के लिए नई-नई लड़कियों से मिलवाता है। अंकुर उसी दौरान अपने कॉलेज टाइम की क्रश, अंतरा खन्ना से मिलता है और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल जाता है। अभी अंकुर-अंतरा के बीच चीजें अच्छे से शुरू ही हुई थी, कि अंकुर को फोन आता है कि उसकी एक्स बीवी प्रबलीन का एक्सीडेंट हो गया है।

विज्ञापन

एक्सीडेंट की वजह से प्रबलीन अपनी जिंदगी के 5 साल भूल चुकी है जिसका मतलब है कि वो अंकुर के साथ का तलाक भी भूल चुकी होती है। प्रबलीन को अब भी लगता है कि अंकुर का प्यार वो वापस पा कर रहेगी। इधर अंतरा को प्रबलीन के वापस आ जाने से प्रॉब्लम होती है और दोनों का अंकुर को पाने का चैलेंज अपने आप शुरू हो जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ