Bhang Chutney Recipe: सेहत के लिए फायदेमंद हैं भांग के बीज, इस तरीके से चटनी बनाकर खाएं

Bhang Chutney Recipe: आपने धनिया, पुदीना और टमाटर की चटनी तो चटकारे ले लेकर खाई होगी, मगर कभी भांग के पत्तों की बनी चटनी खाई है? पिछले कुछ दिनों से यह चटनी सोशल मीडिया पर काफी फेमस हो रही है। आप भी ट्राई करना चाहते हैं तो नोट करें यह रेसिपी।

Bhang Chutney Recipe: सेहत के लिए फायदेमंद हैं भांग के बीज, इस तरीके से चटनी बनाकर खाएं

गूगल

Bhang Chutney Recipe: भांग की चटनी उत्तराखंड की पारंपरिक चटनी है जो पिसी हुई भांग की पत्तियों, मसाले, पुदीना, धनिया और मिर्च जैसी अन्य सामग्रियों से बनाई जाती है। इसका उपयोग अक्सर विभिन्न व्यंजनों के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है और यह अपने अनोखे स्वाद और स्वास्थ्य लाभों के लिए काफी मशहूर है। वैसे तो लोग भांग को हानिकारक मानते हैं लेकिन पहाड़ों में मिलने वाली यह चटनी आजकल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंडिंग है। यह चटनी जितनी स्वादिष्ट है उतनी ही सेहतमंद भी है। भांग की चटनी खाने से डाइजेशन में सुधार होता है। भांग की चटनी में स्ट्रेस कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। भांग के बीजों में किसी भी प्रकार का नशा नहीं होता है, इसलिए इसे खाया जा सकता है। भांग की चटनी बनाने के लिए फॉलो करें यह रेसिपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामग्रियां

  • 2 सूखी लाल मिर्च
  • 2 चम्मच जीरा
  • 1 कप भांग के बीज
  • 2-3 लहसुन की कली
  • ताजे पुदीना के पत्ते
  • ताजा धनिया के पत्ते
  • नींबू का रस
  • नमक स्वादानुसार
  • पानी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kunal Kapur (@chefkunal)

विधि

भांग की चटनी बनाने के लिए आपको सबसे पहले, जीरा, लाल मिर्च, भांग के बीजों को एक तवे पर रोस्ट करना होगा। जब इनमें हल्की-हल्की सौंधी खुशबू आने लगे तो समझ जाइए कि ये चीजें हल्की पक गई है। अब सिल बट्टे पर सबसे पहले लहसुन को छील कर पीस लें, इसके बाद भुने हुए मसालों को पीस लें, ध्यान रहें, मिर्च से हाथों में जलन हो सकती है तो सावधानी से पीसें। इसके बाद धनिए और पुदीने के पत्तों को भी डालकर पीस लें। आपको पानी जरूरत के हिसाब से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में डालना है, ज्यादा पानी होने से चटनी पतली हो सकती है। इसमें नींबू का रस भी डाला जाएगा तो पानी का इस्तेमाल पूरी तरह आपकी चटनी की कंसिस्टेंसी पर निर्भर है। अंत में नींबू का रस और नमक मिला लें। आपकी स्वादिष्ट भांग की चटनी तैयार है। कुछ लोग इस चटनी में तड़का भी लगाते हैं, उसके लिए आपको घी गर्म करके उसमें 1 सूखी लाल मिर्च फोड़ कर अपनी चटनी में तड़का देना है। आप इस चटनी को ज्यादा मात्रा में बनाकर फ्रिज में स्टोर भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ