जीवनभर फिट रहने के लिए रोजाना पिएं ये 3 सुपर ड्रिंक्स! मिलेंगे ढेरों फायदे

Healthy Drinks: आज की तेज-रफ्तार दुनिया में, अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए लोग कई प्रयास करते हैं। इसके लिए हमें अपनी डाइट में अच्छा आहार और अच्छी ड्रिंक्स का सेवन करना जरूरी है। अपनी दिनचर्या में हेल्दी ड्रिंक्स को शामिल करना सेहत के लिए कई लिहाजों से फायदेमंद होता है। कुछ लिक्विड न केवल हाइड्रेट करते हैं बल्कि शरीर को जरूरी पोषक तत्वों की कमी से भी बचाते हैं। यहां हम आपको ऐसी ही 3 जादुई ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं।

Healthy Super Drinks

Healthy Drinks: आज की दुनिया में, जहां कोल्ड ड्रिंक्स की भारी डिमांड है। लोग अब घर में स्वस्थ जूस और ड्रिंक्स बनाना ही भूल गए हैं। ये पैक्ड जूस हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक होती है, इनसे शरीर को कोई खास पोषण नहीं मिलता है। कई बार लोगों के शरीर में आयरन, विटामिन जैसे तत्वों की कमी हो जाती है, जिसके लिए लोग सप्लीमेंट्स या दवाइयों का सेवन शुरू कर देते हैं। मगर ये दवाइयां लंबे समय के लिए अच्छी नहीं होती है। इन दवाओं में फायदे के साथ-साथ कुछ साइड-इफेक्ट भी होते हैं। हम आपको 3 ऐसी नेचुरल और होम मेड ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से घर पर बनाकर पी सकते हैं। यकीन मानिए आपको कभी भी कोई बीमारी नहीं होगी।

विज्ञापन

ये तीनों ड्रिंक्स यूट्यूबर डॉक्टर सलीम ने अपने फैंस के साथ शेयर किए हैं। उनका दावा है कि इनके सेवन से लोग स्वस्थ रहेंगे।

विज्ञापन

ऑरेंज और कलौंजी के बीजों का जूस

इस जूस को बनाने के लिए सबसे पहले कलौंजी को रातभर पानी में भिगोकर रख लीजिए। अगले दिन सुबह ताजे संतरों का रस निकाल लें और इनमें भिगोए हुए कलौंजी के बीजों को मिला लीजिए। आपको यह जूस सुबह खाली पेट ही पीना है। इस जूस को पीने के फायदे ये होंगे कि संतरे की वजह से कभी भी आपको कमजोर इम्यूनिटी की समस्या नहीं होगी। वहीं, कलौंजी के बीजों की मदद से शरीर में ओमेगा-3 की पूर्ति भी होगी। इस जूस को पीने से स्किन से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाता है। ऑरेंज-कलौंजी का जूस पीने से हड्डियां भी मजबूत रहती हैं।

विज्ञापन

होममेड प्रोटीन शेक

यह शेक उन लोगों के लिए हैं जिनके शरीर में प्रोटीन की कमी होती है। प्रोटीन अक्सर एनिमल प्रोडक्ट से ज्यादा मिलता है लेकिन इस शेक को पीने से आप नेचुरली और वेजिटेरियन तरीके से प्रोटीन की प्राप्ति कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए छिली और भुनी हुई मूंगफली, काले या सफेद तिल, 2 केले और 2 खजूर। अब इन सभी चीजों को आप पानी या दूध में मिलाकर आराम से ग्राइंड करके एक हेल्दी होममेड प्रोटीन शेक बना सकते हैं। यह शेक उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जो कि मसल बिल्डिंग का शौक रखते हैं।

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

विज्ञापन

मल्टी-विटामिन शेक

यह ऐसा जूस है जो किसी मल्टी-विटामिन टैबलेट से कम नहीं है। इसे जूस को पीने से आप विटामिन- A,C, E से लेकर बी-12 की कमी दूर कर सकते है। यह ऐसा जूस है जिसे पी कर आप पूरे दिन एनर्जेटिक रह सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए 1 चम्मच मोरिंगा पाउडर, 1 चम्मच सूरजमुखी के बीज, 1 केला, 3 खजूर और 1 कप दूध। इन सभी को मिलाकर एक हेल्दी स्मूदी बन जाएगी। यह स्मूदी आपको आयरन, कैल्शियम, मल्टी-विटामिन्स, पोटेशियम और फाइबर जैसे सभी जरूरी तत्व प्रदान कर सकती है। इसे आप रोजाना ब्रेकफास्ट में ले सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ