Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

बाहर का खाना खाने के बाद क्या आपको भी लगती है बहुत प्यास? जानिए इसके पीछे का असली सच!

अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि जब भी वह बाहर खाना खाते हैं, उन्हें बहुत तेज प्यास लगने लग जाती है. यह प्यास इतनी ज्यादा होती है कि पानी पीकर भी कम नहीं होती है. आइए जानते हैं क्या है इसकी वजह?

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Feb 11, 2026 09:35
Why Feel Thirsty After Eating Outside Food
बाहर का खाना खाने के बाद प्यास क्यों लगती है?

Bahar Food Khane Ke Baad Bhot Pyaas Kyu Lagti Hai: कई बार ऐसा होता है कि जैसे ही हम बाहर का खाना खाते हैं, तो कुछ ही देर में गला बहुत सूखने लगता है और बार-बार पानी पीने का मन करता है. हालांकि, जब हम घर का खाना खाते हैं, तो ऐसा बहुत ही कम महसूस होता है. घर की रोटी-सब्जी पेट को हल्का और शरीर को संतुलित रखती है, जबकि बाहर का खाना स्वाद भले ही अच्छा लगे, लेकिन यह शरीर पर अतिरिक्त दबाव डाल देता है. यही वजह है कि बाहर खाने के बाद शरीर सुस्ती महसूस करता है और पानी की मांग बढ़ जाती है. लेकिन आखिर शरीर ऐसा क्यों करता है, यह सवाल अक्सर लोगों के मन में रहता है, जिसके बारे में हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे.

यह भी पढ़ें: सर्दियों के कपड़ों को स्टोर करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? यहां जानिए पूरे साल वूलन फ्रेश रखने के आसान टिप्स

---विज्ञापन---

बाहर खाना खाने के बाद क्यों लगने लगती है तेज प्यास

बाहर के खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए नमक और मसालों का इस्तेमाल जरूरत से कहीं ज्यादा किया जाता है. खासकर सोडियम (Sodium) की मात्रा घर के खाने की तुलना में काफी ज्यादा होती है. जब शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है, तो फ्लुइड बैलेंस (Fluid Balance In Body) बिगड़ने लगता है. इसे संतुलित करने के लिए शरीर दिमाग को संकेत भेजता है कि पानी की जरूरत है. यही कारण है कि बाहर की दो रोटियां या थोड़ा सा स्ट्रीट फूड खाने के बाद भी तेज प्यास लगने लगती है. प्रोसेस्ड आटा और रेडी मसाले इस समस्या को और बढ़ा देते हैं.

ज्यादा तेल और भारी खाना भी बढ़ाता है दिक्कत

---विज्ञापन---

बाहर का खाना सिर्फ नमकीन ही नहीं, बल्कि बहुत ज्यादा तला-भुना और भारी भी होता है. ऐसे खाने को पचाने में शरीर को आमतौर से ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. खासतौर पर तेल (Oily Food) और प्रोटीन (Protein Rich Food) से भरपूर आहार को तोड़ने के लिए शरीर को ज्यादा पानी की जरूरत होती है. यही वजह है कि पूड़ी, पकौड़े या फास्ट फूड खाने के बाद दिन भर प्यास लगती रहती है और पेट भारी-भारी महसूस होता है. यह संकेत है कि शरीर पाचन के लिए अतिरिक्त मदद मांग रहा है.

प्यास कम करने के लिए क्या करें

अगर आप इस समस्या से राहत पाना चाहते हैं, तो आप जब बाहर का खाना खाएं तो, सिर्फ सादा पानी न पीएं बल्कि छाछ या पतली दही का सेवन करें. यह शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होती है. यह न केवल प्यास को शांत करती है, बल्कि पाचन को भी बेहतर बनाती है. साथ ही शरीर में नमक और पानी के संतुलन को सही रखने में भी मदद करती है.

यह भी पढ़ें: दवा के पत्तों पर क्यों बनी होती है लाल-नीली लाइन? वजह नहीं जानते होंगे आप

First published on: Feb 11, 2026 09:35 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.