Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

lifestyle

टेस्टी और हेल्दी स्प्रेड, रोजाना की एनर्जी और पोषण का आसान तरीका

अगर आप अपने और अपने परिवार के लिए एक टेस्टी और पौष्टिक स्प्रेड की तलाश में हैं, तो पतंजलि डेट्स आलमंड स्प्रेड आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. आइए जानते हैं इसके फायदे और इस्तेमाल के बारे में.

Author
Written By: Bhawna Dubey Updated: Apr 7, 2026 11:00

आजकल लोगों की लाइफ इतनी ज्यादा बिजी होती है कि लोग अक्सर ब्रेकफास्ट करना ही छोड़ देते हैं या फिर जल्दी के चक्कर में कुछ भी खा लेते हैं. ऐसे में शरीर को सही पोषण नहीं मिल पाता. इसके लिए अगर आप भी हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो अब फ्रिक करने की जरूरत नहीं है क्योंकि बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि लेकर आया है डेट्स आलमंड स्प्रेड, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी पूरा ख्याल रखता है. इसमें किसी भी तरह की कोई मिलावट नहीं की गई है.

लोग आजकल अपनी सेहत को लेकर ज्यादा जागरूक हो गए हैं और खाने में ऐसी चीजें शामिल करना चाहते हैं जो प्राकृतिक तरीके से तैयार की गई हो. अगर आप भी अपनी रोज की डाइट में कुछ आसान और पौष्टिक जोड़ना चाहते हैं, तो ये डेट्स आलमंड स्प्रेड आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में.

---विज्ञापन---

इसमें पाए जाने वाले तत्व

इस स्प्रेड में खजूर, बादाम, शहद और मुलेठी का अर्क जैसे प्राकृतिक तत्व मिलाए गए हैं जिनमें ग्लूकोज, फाइबर, मिनरल्स, हेल्दी फैट, प्रोटीन, विटामिन E, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, ग्लाइसीराइज़िन जैसे गुण होते हैं जो शरीर को पोषण देने में मदद करते हैं.

पतंजलि डेट्स आलमंड स्प्रेड के फायदे

  • इससे शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है.
  • यह दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है.
  • इसके रोजाना सेवन से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है.
  • यह पाचन और इम्यूनिटी को बेहतर करता है.
  • यह पेट की सेहत के लिए फायदेमंद होता है.

इस तरह से करें इस्तेमाल

आप पतंजलि डेट्स आलमंड स्प्रेड को ब्रेड या रोटी पर लगाकर खा सकते हैं. एक चम्मच (करीब 15 ग्राम) दिन में 1-2 बार ले सकते हैं साथ ही इसे दूध के साथ मिलाकर भी खाया जा सकता है.

---विज्ञापन---

First published on: Apr 07, 2026 11:00 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.