---विज्ञापन---

‘लक्ष्मी भंडार कभी बंद नहीं होगा’, ममता बनर्जी ने जारी किया TMC का घोषणापत्र

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस का आधिकारिक घोषणापत्र जारी करते हुए न केवल लोकलुभावन वादों की झड़ी लगाई, बल्कि केंद्र सरकार पर 'अघोषित राष्ट्रपति शासन' लगाने का गंभीर आरोप भी जड़ा.

---विज्ञापन---

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपना घोषणापत्र आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है. मुख्यमंत्री और TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कोलकाता में एक लाइव कार्यक्रम में इसे पेश किया. इस मौके पर अभिषेक बनर्जी, अमित मित्रा, सुब्रत बख्शी और अरूप विश्वास जैसे प्रमुख नेता मौजूद रहे. ममता बनर्जी ने केंद्र की मोदी-अमित शाह सरकार पर जमकर निशाना साधा और बंगाल की रक्षा के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से अपील की.

घोषणापत्र की मुख्य बातें

ममता बनर्जी ने बंगाल की जनता को भरोसा दिलाया है कि राज्य की कल्याणकारी योजनाएं न केवल जारी रहेंगी, बल्कि उन्हें और सुदृढ़ किया जाएगा. लक्ष्मी भंडार योजना को लेकर ममता ने स्पष्ट कहा कि “लक्ष्मी भंडार कभी बंद नहीं होगा,” यह योजना महिलाओं के लिए संजीवनी बनी रहेगी. बंगाल के हर गरीब का ‘कच्चा घर’ अब ‘पक्का घर’ बनेगा. राज्य के सभी घरों में पानी का कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. ओल्ड एज पेंशन (वृद्धावस्था पेंशन) का जो भी बकाया पैसा है, उसे जल्द से जल्द जारी किया जाएगा.

---विज्ञापन---

‘बंगाल को बांटना चाहती है भाजपा’

घोषणापत्र जारी करने के दौरान ममता बनर्जी का रुख बेहद आक्रामक रहा. ममता ने आशंका जताई कि भाजपा उत्तर बंगाल के कुछ हिस्सों को अलग कर बंगाल के टुकड़े करना चाहती है. ममता ने मोदी सरकार को ‘अत्याचारी’ और ‘संविधान की हत्या’ करने वाली सरकार करार दिया. चुनाव के दौरान हो रहे तबादलों पर उन्होंने कहा कि बाहर के अधिकारी बंगाल की संस्कृति को नहीं समझते. ममता ने आरोप लगाया कि देश में दंगों और राजनीतिक दखल के लिए पीएम मोदी और अमित शाह सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं.

सुरक्षा और अस्मिता की लड़ाई

ममता बनर्जी ने तृणमूल कार्यकर्ताओं को ‘योद्धा’ बताते हुए बूथ-बूथ पर पहरेदारी करने का निर्देश दिया है. उन्होंने जनता से अपील की कि वे ‘बंगाल की अस्मिता’ की रक्षा करें. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सीमा पार से पैसा और हथियार लाकर भाजपा चुनाव प्रभावित करने की कोशिश कर रही है.

---विज्ञापन---

असम चुनाव के लिए TMC ने जारी की 18 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर टीएमसी ने 18 स्टार प्रचारकों की आधिकारिक लिस्ट जारी कर दी है. कोलकाता स्थित TMC मुख्यालय से जारी इस लिस्ट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के अलावा सुष्मिता देव, काकोली घोष दस्तिदार, सागरिका घोष, महुआ मोइत्रा, मोलॉय घटक, शत्रुघ्न सिन्हा, बाबुल सुप्रियो, सताब्दी रॉय, कीर्ति आजाद, सायोनी घोष, यूसुफ पठान, शांता चेत्री, जून मलियाह, सिद्दीकुल्लाह चौधरी, मोसरफ हुसैन और दुलु अहमद के नाम शामिल हैं.

First published on: Mar 20, 2026 05:06 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय जैन भारतीय मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत विजय को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 23 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले विजय अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. पत्रकारिता में उनके अद्वितीय योगदान और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए उन्हें साल 2018 में प्रतिष्ठित 'नेशनल श्रीफल अवार्ड' से सम्मानित किया गया था. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola