हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'हर पल साथ हैं...', IPL 2025 में RCB की जीत पर Virat Kohli ने Anushka Sharma के नाम लिखा लव नोट

Virat Kohli Post For Anushka Sharma: आईपीएल की जीत के जश्न में विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है। ये जीत अनुष्का के लिए स्पेशल क्यों है? इसका कारण विराट ने अब पूरी दुनिया को बताया है।

विज्ञापन
आईपीएल जीतने के बाद किंग कोहली ने अपनी क्वीन के लिए पोस्ट शेयर किया है। (Photo Credit- X)

Virat Kohli Post For Anushka Sharma: आईपीएल 2025 में RCB की शानदार जीत के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हर तरफ छाए हुए हैं। इन दोनों के कल से सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिस तरह से इन दोनों ने जीत के बाद एक-दूसरे को गले लगाया, फैंस उनका ये क्यूट मोमेंट देखकर दिल हार बैठे। एक बार फिर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कपल गोल्स देते हुए नजर आए। साथ ही विराट के स्वीट जेस्चर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि हजारों की भीड़ में भी खुशी हो या गम, उन्हें सुकून सिर्फ अनुष्का के साथ ही आता है।

विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के लिए किया पोस्ट

इन दोनों के हग करते और इमोशनल होते हुए, उस वीडियो से फैंस अभी मूव ऑन भी नहीं कर पाए थे कि इतने में विराट ने अपनी पत्नी के नाम एक और पोस्ट शेयर कर दिया है। विराट कोहली ने इस बार खुलकर अनुष्का शर्मा पर प्यार बरसाया है। किंग कोहली ने अपनी क्वीन के लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। विराट कोहली ने कुछ देर पहले इंस्टाग्राम पर अनुष्का शर्मा के साथ कल के मैच के बाद की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में विराट और अनुष्का की केमिस्ट्री और कम्फर्ट नजर आ रहा है। इन दोनों के चेहरों पर एक-साथ वही स्माइल है, जिसे देखकर फैंस इन पर दिल हार बैठते हैं।

विराट ने बताया अनुष्का के लिए क्यों खास है ये जीत?

अब इस खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा के लिए लिखा, ‘मैंने ये 18 साल तक देखा है और वो 11 साल से ये देख रही है। साल 2014 से हम दोनों सेम मोमेंट्स से गुजर रहे हैं और हर करीबी जीत और चिन्नास्वामी में हमारे सपोर्टर्स की मैडनेस का जश्न मना रहे हैं। हम दोनों बराबर चिंतामुक्त महसूस कर रहे हैं और क्योंकि वो बैंगलोर गर्ल भी है, इसलिए ये उसके लिए और भी ज्यादा स्पेशल है। हर पल साथ हैं।’ विराट ने जैसे ही अनुष्का शर्मा के लिए ये पोस्ट लिखा, फैंस ने कपल पर प्यार लुटाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: IPL फिनाले में Virat Kohli की RCB की जीत से सिंगर Karan Aujla को तगड़ा झटका, बैटिंग में लगाए थे करोड़ों रुपये?

वायरल हुआ विराट का पोस्ट

अब 1 घंटे के अंदर विराट कोहली के इस पोस्ट पर 63 लाख 24 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। फैंस कपल को इस जीत के लिए जमकर बधाई दे रहे हैं। साथ ही एक-दूसरे के लिए इनका प्यार देखकर दिल हार बैठे हैं। ऐसा लग रहा है कि विराट कोहली का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर एक नया रिकॉर्ड सेट करेगा। जिस तेजी से लोग इस फोटो को लाइक कर रहे हैं, उससे पता चलता है कि RCB और विराट कोहली की जीत से फैंस किस कदर खुश हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola