Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ताजा खबर

‘झूठी है वड़ा पाव गर्ल…’, चंद्रिका ने फिर खुद किया साबित, पहले शादी का स्वांग, अब बेचारी बनने का नाटक

Chandrika Gera Dixit: ‘बिग बॉस OTT 3’ की कंटेस्टेंट ‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी चंद्रिका दीक्षित ने एक बार फिर खुद साबित कर दिया है कि वो झूठी हैं. 'बिग बॉस ओटीटी' के समय भी चंद्रिका ने झूठा बोला था और अब फिर से झूठ के जरिए वो लाइमलाइट चुरा रही है.

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Feb 10, 2026 21:04
vada pav girl
vada pav girl. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Chandrika Gera Dixit: ‘बिग बॉस OTT 3’ की कंटेस्टेंट ‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी चंद्रिका दीक्षित लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक वड़ा पाव गर्ल की खूब बातें हो रही हैं. इस बीच अब चंद्रिका ने अपने इंस्टाग्राम पर मिस्ट्रीमैन के साथ शादी के जोड़े में फोटोज शेयर की, जो आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गईं, लेकिन अब इसके पीछे की वजह भी सामने आ गई है. इससे एक बार फिर ये साबित हो गया है कि वड़ा पाव गर्ल झूठी है.

झूठी है वड़ा पाव गर्ल

दरअसल, चंद्रिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो शादी के जोड़े में नजर आ रही है. उनके साथ मिस्ट्रीमैन भी शादी की शेरवानी में है. इस वीडियो में उन्होंने जानकारी दी है कि ये शादी के आउटफिट का प्रमोशन वीडियो था. वीडियो के सामने आने से साफ हो गया है कि चंद्रिका ने कोई शादी नहीं की है बल्कि ये लाइमलाइट में आने का एक तरीका है.

---विज्ञापन---

चंद्रिका ने किया खुद साबित

गौरतलब है कि जब वड़ा पाव गर्ल ने मिस्ट्रीमैन के साथ शादी के जोड़े में फोटोज शेयर की, तो इसके कैप्शन में ‘फाइनली’ के साथ दिल वाली इमोजी शेयर की थी. अब जब उन्होंने इसका खुलासा किया है कि ये एक प्रमोशन था तो उस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने प्लीज के साथ हाथ जोड़ने वाली इमोजी शेयर की है.

अब बेचारी बनने का कर रही नाटक

अब इससे तो ऐसा ही लग रहा है कि ये सब शादी के स्वांग जैसा था और अब वो बेचारी बनने का नाटक कर रही है और अगर ये कोई पीआर नहीं था और सिर्फ एक प्रमोशन था तो फिर शादी के जोड़े वाली पोस्ट में ‘फाइनली’ लिखने का क्या मतलब था? अब जब इसको लेकर चंद्रिका को ट्रोल किया गया, तो ‘प्लीज’ लिखकर बेचारी बनने का नाटक कर रही है.

---विज्ञापन---

शादी नहीं सिर्फ स्वांग

चंद्रिका के इन दोनों पोस्ट को देखकर तो हर किसी का यही कहा है कि ये सिर्फ चर्चा में आने का तरीका है और इससे ज्यादा कुछ नहीं. अब सच क्या है ये खुद वड़ा पाव गर्ल और उनके पति युगम गेरा जानते हैं. दोनों लगातार इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर रहे हैं और अलग-अलग बातें कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Rohit Shetty के बाद Ranveer Singh को धमकी, व्हाट्सएप वॉइस नोट के जरिए की गई ये मांग

First published on: Feb 10, 2026 09:04 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.