'फेसबुक और इंस्टाग्राम बच्चों के लिए खतरनाक', US कोर्ट ने मेटा पर लगाया 3100 करोड़ का जुर्माना

मेटा पर लगा 3,100 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना! न्यू मेक्सिको कोर्ट ने बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम को ठहराया दोषी. जानें क्या है पूरा विवाद और जूरी का फैसला.

meta layoff

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप की मालिक सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी मेटा को अमेरिका के न्यू मेक्सिको में तगड़ा झटका लगा है. एक जूरी ने बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ के लिए कंपनी को दोषी करार देते हुए करीब 3100 करोड़ रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है. कोर्ट ने माना कि मेटा ने बच्चों की सुरक्षा और उनकी मानसिक सेहत से जुड़े खतरों को जानबूझकर छिपाया और मुनाफे को प्राथमिकता दी. जूरी ने सभी आरोपों पर मेटा को दोषी ठहराया और हर उल्लंघन के आधार पर जुर्माना तय किया, जो 3100 करोड़ रुपये हो गया.

विज्ञापन

सात हफ्तों तक चली सुनवाई

न्यू मेक्सिको के अटॉर्नी जनरल की तरफ से दायर इस केस में आरोप था कि मेटा को अच्छी तरह पता था कि उसके प्लेटफॉर्म्स पर बच्चे यौन शोषण, प्रेडेटर्स के संपर्क और मानसिक स्वास्थ्य की गंभीर समस्याओं का शिकार हो सकते हैं, लेकिन कंपनी ने इन खतरों के बारे में यूजर्स को कभी सही जानकारी नहीं दी और भ्रामक दावे किए. सात हफ्तों तक चली सुनवाई में जूरी ने पाया कि मेटा ने बच्चों की कम उम्र और अनुभवहीनता का फायदा उठाया. प्लेटफॉर्म्स को आकर्षक बनाने के लिए ऐसे फीचर्स इस्तेमाल किए जो बच्चों को लंबे समय तक ऑनलाइन रखते हैं. कंपनी ने अनुचित और भ्रामक व्यापारिक प्रैक्टिस अपनाई.

विज्ञापन

मेटा की प्रतिक्रिया

अभी तक मेटा की तरफ से इस फैसले पर प्रतिक्रिया नहीं आई है. कंपनी पहले भी कह चुकी है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है और लगातार सुधार कर रही है. माना जा रहा है कि मेटा इस फैसले के खिलाफ अपील कर सकती है. यह केस उन कई मुकदमों में से एक है जो सोशल मीडिया कंपनियों पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर दायर किए गए हैं. न्यू मेक्सिको का यह फैसला पहला ऐसा जूरी वर्डिक्ट है जिसमें मेटा को बच्चों से जुड़े सुरक्षा मुद्दों पर दोषी ठहराया गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ