Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: DMK 17, AIADMK 9, TVK 7 सीटों पर हैं.
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जल्द ही शुरू होगी. तमिलनाडु में सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान पूरा हो गया था. राज्य में 85% से ज्यादा मतदान हुआ. तमिलनाडु में चुनावी मुकाबला मुख्य रूप से सत्ताधारी द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) और विपक्षी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (AIADMK) के बीच है. इसके साथ ही, कुछ नए और छोटे दल भी अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं. अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) पर तौर पर सबकी नजरें टिकी हैं. इस चुनावी दौड़ में शामिल अन्य पार्टियों में भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस, नाम तमिलर काची (NTK), VCK और PMK शामिल भी हैं. हाई प्रोफाइल सीटों में सीएम स्टालिन, पलानीस्वामी, पन्नीरसेल्वम और पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन की सीटें शामिल हैं.
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के मुख्य उम्मीदवार
केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन, डीएमके से ओ पन्नीरसेल्वम (थेनी जिले के बोदिनायक्कनूर निर्वाचन क्षेत्रसे), बीजेपी से नैनार नागेंद्रन (तिरुनेलवेली जिले के सत्तूर निर्वाचन क्षेत्र से), VCK उम्मीदवार ज्योतिमणि (कट्टुमन्नारकोइल निर्वाचन क्षेत्र) चुनावी मैदान में हैं. इसके अलावा, मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन (कोलाथुर) और उदयनिधि स्टालिन (चेपॉक), AIADMK–BJP उम्मीदवार एडप्पादी पलानीस्वामी (एडप्पादी) से चुनावी मैदान में हैं. TVK पार्टी नेता विजय दो निर्वाचन क्षेत्रों पेरम्बुर और त्रिची पूर्व से चुनावी मैदान में हैं.
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021 परिणाम
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021 के चुनाव परिणामों के अनुसार, तमिलनाडु विधानसभा की सभी 234 सीटों के लिए चुनाव हुए थे. द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) ने चुनाव जीता, जिससे ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (AIADMK) का एक दशक लंबा शासन समाप्त हो गया, और एम. के. स्टालिन ने तमिलनाडु के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु की 234 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है, पहला रुझान विजय की पार्टी TVK के पक्ष में आया है.
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: विवेकानंद मेडिकल कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जहां आज प्रमुख विधानसभा सीटों के वोटों की गिनती की जा रही है.
#watch | Tamil Nadu Assembly Elections 2026 | Heavy security arrangements have been put in place at the counting centre set up at Vivekananda Medical College, where votes for key Assembly constituencies are being counted today.Counting of votes for all 234 Assembly… pic.twitter.com/5JncrgtHgi
— ANI (@ANI) May 4, 2026
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और कोलाथुर से DMK उम्मीदवार एम.के. स्टालिन के आवास के बाहर की तस्वीरें सामने आई हैं.
राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू होगी.
#watch | Tamil Nadu Assembly Elections | Visuals from outside the residence of Tamil Nadu CM and DMK candidate from Kolathur, MK Stalin, in Chennai.Counting of votes for all 234 Assembly constituencies of the state will begin at 8 AM today. pic.twitter.com/VVyKtjh3X2
— ANI (@ANI) May 4, 2026
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तिरुचिरापल्ली के जमाल मोहम्मद कॉलेज से तस्वीरें सामने आई, जहां तिरुचिरापल्ली पश्चिम, तिरुचिरापल्ली पूर्व, थिरुवेरुम्बुर, मनाप्पराई और श्रीरंगम विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती सुबह 8:00 बजे शुरू होनी है.
राज्य के सभी 234 विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू होगी.
#watch | Tamil Nadu Assembly Elections 2026 | Visuals from Jamal Mohamed College in Tiruchirappalli, where the counting of votes for the Tiruchirappalli West, Tiruchirappalli East, Thiruverumbur, Manapparai, and Srirangam Assembly constituencies is scheduled to begin at 8:00 AM.… pic.twitter.com/mUofbu7fM6
— ANI (@ANI) May 4, 2026
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: DMK को उम्मीद है कि वह राज्य में लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी करेगी, लेकिन बढ़ती प्रतिस्पर्धा ने चुनाव को दिलचस्प बना दिया है. TVK जैसी नई पार्टी के आने से मुकाबला पहले के मुकाबले ज्यादा कड़ा माना जा रहा है.
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: चेन्नई के लोयोला कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जहां आज विधानसभा की कई अहम सीटों के वोटों की गिनती होगी.
#watch | Tamil Nadu Assembly Elections | Heavy security arrangements have been put in place at the counting centre set up at Loyola College in Chennai, where votes for several key Assembly constituencies will be counted today. pic.twitter.com/JEQmLTjLhh
— ANI (@ANI) May 4, 2026
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: चेन्नई स्थित TVK मुख्यालय से तस्वीरें सामने आई हैं.
राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू होगी.
#watch | Tamil Nadu Assembly Elections | Visuals from the TVK headquarters in Chennai. Counting of votes for all 234 Assembly constituencies of the state will begin at 8 AM today. pic.twitter.com/ahmv4xbVwr
— ANI (@ANI) May 4, 2026
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: लोयोला कॉलेज में स्थापित मतगणना केंद्र से तस्वीरें सामने आई हैं, जहां आज कई प्रमुख विधानसभा सीटों के वोटों की गिनती की जाएगी.
#watch | Tamil Nadu Elections 2026 | Visuals from the counting centre set up at Loyola College, where votes for several key Assembly constituencies will be counted today.According to officials, counting at Loyola College covers the following constituencies:Thousand Lights… pic.twitter.com/ZszSZtY6E8
— ANI (@ANI) May 4, 2026

![[Vote Counting Live] Madurai Central Election Result | मदुरै सेंट्रल विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: डीएमके और एआईडीएमके के बीच सीधी लड़ाई](https://hindi.news24online.com/wp-content/uploads/2026/05/Madurai-Central.jpg.jpeg?w=220)



![[Vote Counting Live] Chunav Result | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: तमिलनाडु में वोटों की गिनती शुरू, पहला रुझान TVK के पक्ष में](https://hindi.news24online.com/wp-content/uploads/2026/05/tamilnadu.jpg.jpeg?w=220)
![[Vote Counting Live] Vilavancode Election Result | विलावनकोड विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: कांग्रेस से टी. टी. प्रवीण और भाजपा से एस. विजयधारणी के बीच होगा मुकाबला](https://hindi.news24online.com/wp-content/uploads/2026/05/Vilavancode.jpg.jpeg?w=220)


![[Vote Counting Live] Dharmadam Election Result | धर्मदम विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: CPM(0) BJP(0) CON(0); धर्मदम विधानसभा सीट पर कौन मारेगा बाजी? शुरू हुई वोटों की गिनती](https://hindi.news24online.com/wp-content/uploads/2026/05/Untitled-design-1-7.jpg?w=220)
![[Vote Counting Live] Thrissur Election Result | त्रिशूर विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: CPI(0) BJP() CON(0): त्रिशूर विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर, शुरू हुई वोटों की गिनती](https://hindi.news24online.com/wp-content/uploads/2026/05/Untitled-design-9.jpg?w=220)