---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

भारत और साउथ कोरिया में ‘चिप से शिप’ तक 15 बड़े समझौते, क्या बोले PM मोदी?

India South Korea Trade Deal: PM मोदी और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति के बीच हुए 15 ऐतिहासिक समझौते! चिप से लेकर शिप तक बदलेगी भारत की किस्मत. जानें K-Pop और अयोध्या के खास रिश्ते पर मोदी ने क्या कहा और कैसे 50 अरब डॉलर का व्यापार भारत में लाएगा निवेश की बाढ़

---विज्ञापन---

India South Korea Trade Deal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे. म्युंग के बीच सोमवार को हुई द्विपक्षीय वार्ता ने दोनों देशों के रिश्तों को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है. भारत और दक्षिण कोरिया ने मिलकर 2030 तक आपसी व्यापार को 50 अरब डॉलर (लगभग 4 लाख करोड़ रुपये) तक ले जाने का संकल्प लिया है. ‘चिप से लेकर शिप’ तक के इस सफर में कुल 15 अहम समझौतों पर मुहर लगी है, जो आने वाले समय में भारत की अर्थव्यवस्था और तकनीक की तस्वीर बदल देंगे.

15 समझौते और 50 अरब डॉलर का लक्ष्य

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा प्रेस बयान में कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया के ‘डीएनए’ में लोकतंत्र और बाजार अर्थव्यवस्था रची-बसी है. पिछले एक दशक में दोनों देशों का व्यापार 27 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जिसे अब दोगुना करने की तैयारी है. इसके लिए ‘इंडिया-साउथ कोरिया फाइनेंशियल फोरम’ और ‘इंडस्ट्रियल को-ऑपरेशन कमेटी’ का गठन किया गया है. सबसे खास बात यह है कि भारत में दक्षिण कोरिया की छोटी कंपनियों (SMEs) को बढ़ावा देने के लिए ‘कोरियन इंडस्ट्रियल टाउनशिप’ बनाई जाएगी. इससे भारत में रोजगार और निवेश के नए रास्ते खुलेंगे.

---विज्ञापन---

अयोध्या से K-Pop तक का सफर

बैठक के दौरान पीएम मोदी ने दोनों देशों के 2000 साल पुराने सांस्कृतिक रिश्तों को याद किया. उन्होंने अयोध्या की राजकुमारी सूरीरत्ना और कोरिया के राजा किम-सुरो की ऐतिहासिक कहानी का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी विरासत साझी है. पीएम मोदी ने भारत में युवाओं के बीच K-Pop और K-Drama की बढ़ती दीवानगी की भी तारीफ की. उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ली खुद भारतीय सिनेमा के प्रशंसक हैं. इसी सांस्कृतिक जुड़ाव को जश्न में बदलने के लिए साल 2028 में ‘भारत-दक्षिण कोरिया फ्रेंडशिप फेस्टिवल’ का आयोजन किया जाएगा.

किन मुख्य क्षेत्रों में हुए समझौते?

दोनों देशों के बीच जिन 15 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए, उनमें ये प्रमुख हैं:

---विज्ञापन---
  • टेक्नोलॉजी: सेमीकंडक्टर (चिप), एआई और डिजिटल ब्रिज.
  • इंफ्रास्ट्रक्चर: पोत निर्माण (शिप बिल्डिंग), इस्पात (स्टील) और पोर्ट्स.
  • पर्यावरण: जलवायु परिवर्तन और पेरिस समझौते के तहत सहयोग.
  • व्यापार: अंतर्राष्ट्रीय भुगतान प्रणाली और लघु उद्योगों के बीच पार्टनरशिप.
  • रक्षा व कूटनीति: आर्थिक सुरक्षा वार्ता और ‘इंडो-पैसिफिक ओशियन इनिशिएटिव’ में कोरिया की भागीदारी.

भविष्य की बड़ी घोषणाएं

इस यात्रा के दौरान 6 बड़ी घोषणाएं भी की गईं, जिसमें दक्षिण कोरिया का ‘इंटरनेशनल सोलर एलायंस’ में शामिल होना और दोनों देशों के बीच विदेश मंत्री स्तर की नियमित वार्ता शुरू करना शामिल है. पीएम मोदी के मुताबिक, यह दोस्ती ‘विश्वास की भागीदारी’ से अब ‘भावी साझेदारी’ में बदल चुकी है.

First published on: Apr 21, 2026 07:44 AM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय जैन भारतीय मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत विजय को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 23 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले विजय अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. पत्रकारिता में उनके अद्वितीय योगदान और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए उन्हें साल 2018 में प्रतिष्ठित 'नेशनल श्रीफल अवार्ड' से सम्मानित किया गया था. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola