India Women vs Australia Women: महिला वनडे विश्व कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. ये मैच 30 अक्टूबर को नवी मुंबई में खेला जाना है. दोनों टीमों की निगाहें मुकाबले को जीतकर फाइनल की टिकट कटाने पर होंगी. हालांकि अब तक विश्व कप में बारिश की वजह से कई मैच धुल गए हैं. ऐसे में सवाल ये है कि अगर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला सेमीफाइनल मुकाबला बारिश की वजह से धुल जाता है तो फाइनल में किस टीम की एंट्री होगी?
कौन पहुंचेगा फाइनल में?
30 अक्टूबर को नवी मुंबई में बारिश होने की संभावना 20 फीसदी है. अगर 30 अक्टूबर को बारिश की वजह से खेल बाधित होता है तो मुकाबला रिसर्व डे यानी 31 अक्टूबर को खेला जाएगा. अगर रिजर्व डे पर भी मैच का नतीजा नहीं निकलता है तो फिर अंक तालिका में, जिस टीम का पॉइंट्स ज्यादा होगा. फाइनल में उसी टीम का टिकट कटेगा. इस लिहाज से ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंच जाएगी, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के पास 13 अंक हैं, जबकि भारत के पास फिलहाल 6 अंक हैं.
एक्यू वेदर की रिपोर्ट के अनुसार बादल दिन भर छाए रहेंगे, जबकि हवा 18 किलोमीटर प्रतिगघंटे की रफ्तार से चलेगी. नमी 72 फीसदी रहेगी, जबकि 31 अक्टूबर को बारिश होने की संभावना 35 फीसदी है.
वहीं, पहला सेमीफाइनल इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा. ये मैच 29 अक्टूबर को गुवाहटी में खेला जाना है.
ऑस्ट्रेलिया की टीम शानदार फॉर्म में
ऑस्ट्रेलिया की टीम शानदार फॉर्म में है. टीम ने अब तक खेले गए सभी मैच को अपने नाम किया है. लीग स्टेज में भी ऑस्ट्रेलिया भारत को शिकस्त दे चुकी है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 330 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 331 रन बनाकर मुकाबला 3 विकेट से अपने नाम कर लिया था.
संबंधित खबरें
CEC के खिलाफ प्रदर्शन : जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट बंद, 150 से ज्यादा लोग हिरासत में; मुस्तैद की गई सुरक्षा
43 mins agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
1 hr agoDA Hike: 8वें वेतन आयोग से पहले सिक्किम सरकार का बड़ा तोहफा! DA 5% बढ़ा, जानिए किसे कितना फायदा मिलेगा
1 hr ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
1 hr agoGandhi jayanti: स्वदेशी का प्रतीक खादी कैसे बना करोड़ों का बिजनेस मॉडल? जानिए 2 अक्टूबर पर बिजनेस का बड़ा ट्रेंड
2 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
2 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
3 hrs agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
5 hrs agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
5 hrs ago2 October No UPI Day: 2 अक्टूबर को 'नो यूपीआई डे', दुकानों पर काले कपड़े से ढके रहेंगे QR कोड, जेब में रखें कैश
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines