---विज्ञापन---

ज्ञानवापी के वजूखाने को लेकर कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, हिंदू-मुस्लिम पक्ष में बनी मौखिक सहमति

Gyanvapi case important decision: ज्ञानवापी परिसर के सील किए गए वजूखाना क्षेत्र के सील कपड़े को बदलने को लेकर वाराणसी जिला कोर्ट में अहम सुनवाई हुई. इस दौरान हिंदू और मुस्लिम पक्ष में सील कपड़े को बदलने को लेकर मौखिक सहमति बनी. अगली सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी.

---विज्ञापन---

Gyanvapi case important decision: ज्ञानवापी परिसर के सील किए गए वजूखाना क्षेत्र के कपड़ा बदलने की तारीख 29 अक्टूबर को तय होगी. इस मामले में कोर्ट में हुई अहम सुनवाई के दौरान हिंदू और मुस्लिम पक्ष में सील कपड़े को बदलने को लेकर मौखिक सहमति बनी. इस मामले में 29 अक्टूबर को कोर्ट में सुनवाई फिर होगी. सुनवाई के बाद सील का कपड़ा बदला जाएगा. सील का कपड़ा बदलने को लेकर याचिका दाखिल की गई थी. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ​ज्ञानवापी परिसर में वजूखाना सील हुआ था.

जिला जज की कोर्ट ने सुनाया फैसला

वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर के सील किए गए वजूखाना क्षेत्र को ढकने वाले जर्जर कपड़े को बदलने के मामले में जिला जज की कोर्ट ने आज अपना फैसला सुना दिया है. कोर्ट ने जिला प्रशासन के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई पूरी करते हुए निर्णय सुरक्षित रखा है, लेकिन यह स्पष्ट किया है कि सील किए गए कपड़े को कब बदला जाएगा, इसकी तारीख अब 29 अक्टूबर को तय की जाएगी.

---विज्ञापन---

​कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुना

​कोर्ट ने सील एरिया की सुरक्षा और जीर्ण कपड़े को बदलने को लेकर दायर किए गए जिला प्रशासन के प्रार्थना पत्र पर दोनों पक्षों (हिंदू और मुस्लिम पक्ष) की दलीलें सुनीं. यह परिसर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से सील है. सुरक्षा के मद्देनजर जर्जर कपड़े को बदलने की आवश्यकता बताई गई थी.

​अगली सुनवाई 29 अक्टूबर को

​कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए आदेश दिया है कि आगामी 29 अक्टूबर को सुबह 9 बजे एक बार फिर दोनों पक्षों को सुना जाएगा. इसी सुनवाई के दौरान यह अंतिम रूप से तय किया जाएगा कि सील एरिया में कपड़ा बदलने का कार्य किस दिन और किस प्रक्रिया के तहत किया जाएगा.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 24, 2025 05:10 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

सीनियर न्यूज एडिटर विजय जैन को पत्रकारिता में 23 साल से अधिक का अनुभव है.  न्यूज 24 से पहले विजय दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में अलग-अलग जगहों पर रिपोर्टिंग और टीम लीड कर चुके हैं, हर बीट की गहरी समझ है। खासकर शहर राज्यों की खबरें, देश विदेश, यूटिलिटी और राजनीति के साथ करेंट अफेयर्स और मनोरंजन बीट पर मजबूत पकड़ है. नोएडा के अलावा दिल्ली, गाजियाबाद, गोरखपुर, जयपुर, चंडीगढ़, पंचकूला, पटियाला और जालंधर में काम कर चुके हैं इसलिए वहां के कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत आदि की समझ रखते हैं. प्रिंट के कार्यकाल के दौरान इन्हें कई मीडिया अवार्ड और डिजिटल मीडिया में दो नेशनल अवार्ड भी मिले हैं. शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Vijay.kumar@bagconvergence.in

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola