हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

सोने के आयात मूल्य में सरकार ने की कटौती, क्या सोना-चांदी होगा सस्ता? जानें

केंद्र सरकार ने सोने और चांदी के आधार आयात मूल्य में 42 डॉलर प्रति 10 ग्राम और चांदी के आधार आयात मूल्य में 107 डॉलर प्रति किलोग्राम की कटौती की है.

विज्ञापन

Gold Price : सोने का आधार आयात मूल्य: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सोने और चांदी के आधार आयात मूल्य में कटौती की है. सोने के आधार आयात मूल्य में 42 डॉलर प्रति 10 ग्राम और चांदी के आधार आयात मूल्य में 107 डॉलर प्रति किलोग्राम की कटौती की गई है.

वैश्विक बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है. घरेलू व्यापार को बढ़ावा देने के लिए भी कीमती धातुओं के आधार आयात मूल्य में कमी की गई है.

PM Kisan 21st Installment Date: ये 4 काम करने से चूक गए तो नहीं म‍िलेगी 2000 रुपये की अगली किस्त

विज्ञापन

आधार आयात मूल्य क्या है?

बता दें क‍ि आधार मूल्य का उपयोग आयात पर सीमा शुल्क की गणना के लिए किया जाता है. सरकार हर 15 दिनों में आधार आयात मूल्य को अपडेट करती है. आधार मूल्य में कटौती का मतलब आयातकों पर कर का बोझ कम करना है, जिससे घरेलू बाजार में कीमतों को स्थिर रखने में मदद मिलती है.

विज्ञापन

शादी में शगुन देने के ल‍िए चाह‍िए 10-20 रुपये के नोटों की गड्डी? यहां आसानी से म‍िलेगा

भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा आयातक

विज्ञापन

भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा आयातक है और देश के लोग आभूषण और निवेश के लिए इस पीली धातु को खरीदना पसंद करते हैं. कम आधार मूल्य से सोने का आयात सस्ता होगा जिसका सीधा लाभ लोगों को होगा. चीन दुनिया का सबसे बड़ा सोना आयातक है.

Petrol Diesel Price: जानें आपके शहर में क्‍या है आज पेट्रोल-डीजल का भाव

विज्ञापन

चांदी की बात करें तो भारत दुनिया के सबसे बड़े चाँदी आयातकों की सूची में सबसे ऊपर है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola