Go First Airlines: गो फर्स्ट एयरलाइंस ने तीन और चार मई को अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी है। बुकिंग भी रोक दी गई है। ऐसे में पहले से टिकट बुकिंग कर चुके यात्री परेशान हो उठे हैं। एयरलाइंस ने डीजीसीए को इस बाबत जानकारी दी है। विमान इंजन निर्माता प्रैट एंड व्हिटनी से इंजन मिलने थे, लेकिन आपूर्ति नहीं हो सकी। मंगलवार (2 मई) को एयरलाइंस ने अमेरिकी अदालत में इंजन निर्माता कंपनी के खिलाफ एक इमरजेंसी याचिका दायर की है। एयरलाइन ने दावा किया है कि इंजनों की आपूर्ति नहीं होने पर कंपनी जल्द दिवालिया हो जाएगी।
अधिकारियों का कहना है कि Go First को अमेरिका स्थित जेट इंजन निर्माता प्रैट एंड व्हिटनी (P&W) द्वारा इंजनों की आपूर्ति न करने के कारण वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है। जिसने 50 से अधिक विमानों को उड़ान न भरने के लिए मजबूर कर दिया है।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के आंकड़ों के अनुसार, एक साल पहले एयरलाइन की बाजार में हिस्सेदारी 9.8 फीसदी थी, लेकिन मार्च में यह घटकर 6.9 रह गई है।
यात्री और टूर ऑपरेटर्स परेशान
जिन यात्रियों ने गो फर्स्ट फ्लाइट बुक की थी, उन्हें परेशानी हो रही है। यात्रियों का कहना है कि फ्लाइट्स बिना किसी पूर्व सूचना के रद्द कर दी गई। वहीं, एक अन्य यात्री प्रखर शुक्ला ने दिल्ली से हैदराबाद जाने के लिए फ्लाइट बुक की थी। उनका कहना है कि कोई रिफंड या अगली बुकिंग का भी विकल्प नहीं दिया जा रहा है। एक अन्य यूजर अनुज शर्मा ने बताया कि उन्होंने गो फर्स्ट में लेह से जम्मू तक के 17 टिकट बुक किए थे। उनकी फ्लाइट 3 मई सुबह 8:30 बजे के लिए उड़ाने भरने वाली थी। लेकिन अब मुझे GoFirst से कॉल आया कि उड़ान रद्द कर दी गई है। अब हम इसे कैसे मैनेज करेंगे समझ नहीं आ रहा है। अनुज टूर ऑपरेटर हैं।
कभी 61 विमान थे गो फर्स्ट के पास
गो फर्स्ट के पास 31 मार्च तक 30 विमान थे। इनमें से 9 का लीज भुगतान बकाया है। जबकि कभी इस कंपनी के पास 61 विमान थे। डीजीसीए का कहना है कि मार्च में विस्तारा और गो फर्स्ट एकमात्र ऐसी एयरलाइंस हैं, जिन्हें यात्रियों से संबंधित कोई शिकायत नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें: Fact Check: पाकिस्तान नहीं भारत के हैदराबाद की है ताले वाले कब्र की तस्वीर, सामने आया सच
संबंधित खबरें
CEC के खिलाफ प्रदर्शन : जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट बंद, 150 से ज्यादा लोग हिरासत में; मुस्तैद की गई सुरक्षा
43 mins agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
1 hr agoDA Hike: 8वें वेतन आयोग से पहले सिक्किम सरकार का बड़ा तोहफा! DA 5% बढ़ा, जानिए किसे कितना फायदा मिलेगा
1 hr ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
1 hr agoGandhi jayanti: स्वदेशी का प्रतीक खादी कैसे बना करोड़ों का बिजनेस मॉडल? जानिए 2 अक्टूबर पर बिजनेस का बड़ा ट्रेंड
2 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
3 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
3 hrs agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
5 hrs agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
5 hrs ago2 October No UPI Day: 2 अक्टूबर को 'नो यूपीआई डे', दुकानों पर काले कपड़े से ढके रहेंगे QR कोड, जेब में रखें कैश
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines