हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ऑस्कर विनर ‘द गॉडफादर’ एक्ट्रेस का निधन, 79 साल की उम्र में डायने कीटन ने ली अंतिम सांस, दोस्त ने बताया मौत की वजह

Diane Keaton Death: डायरेक्टर- प्रोड्यूसर डायने कीटन का कल यानी 11 अक्टूबर को निधन हो गया है. इसकी जानकारी सबसे पहले पीपल मैग्जीन ने दी.

विज्ञापन
डायने कीटन का 79 साल की उम्र में हुआ निधन (photo source- instagram and IMDB)

Diane Keaton Death: हॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर डायने कीटन ने 79 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उन्होंने ‘एनी हॉल’, ‘मैड मनी’ और ‘द गॉडफादर’ जैसी शानदार फिल्में देकर हॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई थी. उनकी मौत की खबर से सभी को हैरान कर दिया है. पीपल मैग्जीन की रिपोर्ट के मुताबिक, डायने कीटन का परिवार इस दुख की घड़ी में प्राइवेसी चाहता है.

दोस्त ने की मौत को लेकर बात

डायने कीटन के मौत की असली वजह तो अभी तक सामने नहीं आई है. हालांकि, लॉस एंजेलिस फायर डिपार्टमेंट ने पीपल मैग्जीन को बताया कि वो लोग सुबह 8:08 बजे डायने कीटन के घर पहुंचे और 79 साल की एक महिला को अस्पताल ले गए थे. इसके अलावा उनके दोस्त ने भी पीपल मैग्जीन से डायने के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि डायने की तबियत पिछले कुछ महीनों से काफी खराब चल रही थी. अपने आखिरी दिनों में वो परिवार के साथ रह रही थीं, ताकि उनकी प्राइवेसी बनी रहे. दोस्त ने ये भी बताया कि डायने ने अपने सभी दोस्तों से दूरी बना ली थी. यहां तक कि उनके करीबी दोस्तों को भी उनकी हालत के बारे में पूरी जानकारी नहीं थी.

किस बीमारी का सामना कर रही थीं कीटन?

खबरों के मुताबिक, डायने कीटन ‘बुलीमिया’ बीमारी थी. ये एक तरीके का ईटिंग डिसऑर्डर है, इस बीमारी में इंसान बहुत ज्यादा खाना खाने लगता है. उस इंसान का अपने खाने पर कोई कंट्रोल नहीं रहता. जिसे भी ये बीमारी होती है वो ये सारी चीजें छिपकर करता है और उसे बाद में शर्मिंदगी भी महसूस होती है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola