India vs West Indies: न्यूजीलैंड ने साल 2024 में भारत का दौरा किया था. तीन मैचों की खेली गई टेस्ट सीरीज में शायद ही किसी ने सोचा था कि कीवी टीम घरेलू सरजमीं पर भारतीय टीम को हराएगी. भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार थी. लेकिन न्यूजीलैंड ने भारत को 3-0 से सीरीज में करारी मात देकर टीम इंडिया के सपने को चकनाचूर कर दिया. अब वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भी न्यूजीलैंड की तरह ही भारत में बड़ा उलटफेर करने की तैयारी में है. वेस्टइंडीज के हेड कोच डैरेन सैमी ने अपनी टीम को हिदायत देते हुए न्यूजीलैंड के शानदार प्रदर्शन का जिक्र किया है.
न्यूजीलैंड के मुख्य कोच ने दिया बड़ा बयान
सैमी को लगता है कि जिस तरह से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पिछले साल शानदार प्रदर्शन किया था। ठीक उसी तरह वेस्टइंडीज की टीम भी भारत को मात देने में सफल हो सकती है. सैमी ने कहा कि हम निश्चित रूप से जीतने की मानसिकता के साथ मैदान पर उतरेंगे. न्यूज़ीलैंड ने वहां जाकर अविश्वसनीय रूप से अच्छा प्रदर्शन किया और हमें उससे प्रेरणा लेनी चाहिए. लेकिन फिर, यह समझना जरूरी है कि न्यूजीलैंड ने उन परिस्थितियों में क्या किया और अपने खिलाड़ियों के साथ भी वैसा ही करने की कोशिश करनी चाहिए.
सैमी को वेस्टइंडीज की गेंदबाजी पर भरोसा है. उन्होंने आगे कहा कि हमारी पेस बॉलिंग ऐसी है जो दुनिया के किसी भी मैदान पर असरदार साबित हो सकती है. हमारे पास अलग-अलग तरह के गेंदबाज हैं. शमर जोसेफ तेज और स्किडी हैं. जयडेन गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराते हैं और उनका फ्रंट फुट बहुत मजबूत है. अल्जारी जोसेफ की लंबाई उन्हें एक्स्ट्रा बाउंस दिलाती है.
2 टेस्ट मैचों की होनी है सीरीज
2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए वेस्टउंडीज क्रिकेट टीम एशिया कप 2025 के बाद भारत आएगी. पहला मैच 2 अक्टूबर से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 10 अक्टूबर से खेला जाना है. भारतीय टीम भी इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अब वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी.
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025, IND vs OMAN Live Streaming: कब, कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे ये मैच, जानें संभावित प्लेइंग 11
ये भी पढ़ें: दुनिथ वेल्लालागे के पिता के निधन की खबर सुनकर भावुक हुए मोहम्मद नबी, सोशल मीडिया पर जाहिर किया दुख
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
20 mins agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
56 mins agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
1 hr ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
2 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
5 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
5 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
7 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
8 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines