हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bihar Chunav 2025, Hasanpur Vidhan Sabha Seat: 2020 में तेज प्रताप यादव ने जीती हसनपुर सीट, 2025 के चुनाव में सभी पार्टियों की होगी इस क्षेत्र पर नजर

Hasanpur Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की हसनपुर सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Hasanpur Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक हसनपुर सीट भी है, जो बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा अनुमंडल में एक प्रखंड है। 2020 में इस सीट से राजद को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक हसनपुर से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

तेज प्रताप यादव
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
80,991 वोट मिले
वोट लीड- 21,139
वोट शेयर- 47.27 फीसदी

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Amnour Vidhan Sabha Seat: ‘बाहुबली’ नेता कृष्णा कुमार मंटू को कब-कब मिली जीत? जानिए अमनौर सीट का चुनावी इतिहास

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

राज कुमार रे
पार्टी- जनता दल (यूनाइटेड)
59,852 वोट मिले
वोट शेयर- 34.93 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

अर्जुन प्रसाद यादव
पार्टी- जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) (जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक)
9,882 वोट मिले
वोट शेयर- 5.77 फीसदी

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Garkha (SC) Vidhan Sabha Seat: बीजेपी vs आरजेडी… 4 चुनावों में दोनों पार्टियों ने गरखा सीट पर बनाई पकड़

विज्ञापन

हसनपुर में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

तेज प्रताप यादव ने 2020 के चुनाव में यहां से जीत हासिल की थी, लेकिन 2025 में वह कुछ विवादों में घिर गए, जिसके चलते पार्टी ने उन्हें निलंबित करने का फैसला किया। तेज प्रताप से पहले समाजवादी नेता गजेंद्र प्रसाद हिमांशु ने यहां से 7 बार चुनाव जीता था। इस दौरान वह कई पार्टियों के साथ रहे। RJD को यहां से 3 बार जीत मिली। वहीं, JDU भी 3 बार जीत हासिल कर चुकी है। हालांकि, कांग्रेस को केवल एक बार ही जीत मिल पाई है।

हसनपुर में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?

हसनपुर के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो यहां पर 2020 के विधानसभा चुनाव में 2,92,161 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। जिनमें अनुसूचित जाति के कुल वोटर्स 17.55 फीसदी बताए गए। वहीं, मुस्लिम समुदाय के वोटर्स 11.20 फीसदी तक बताए गए हैं। बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव तक वोटर्स की संख्या बढ़कर 2,99,401 तक पहुंच गई।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Chapra Vidhan Sabha Seat: छपरा में कांग्रेस और BJP के बीच बराबर का रहा मुकाबला, 2020 में किस पार्टी को मिली जीत?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola