---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Bihar Chunav 2025, Amnour Vidhan Sabha Seat: ‘बाहुबली’ नेता कृष्णा कुमार मंटू को कब-कब मिली जीत? जानिए अमनौर सीट का चुनावी इतिहास

Amnour Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की अमनौर सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

---विज्ञापन---

Bihar Chunav 2025 Amnour Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक अमनौर सीट भी है, जो बिहार के सारण जिले का प्रखंड है। 2020 में इस सीट से BJP को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक अमनौर से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

---विज्ञापन---

कृष्ण कुमार मंटू
पार्टी- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
63,316 वोट मिले
वोट लीड- 3,681
वोट शेयर- 42.29 फीसदी

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Marhaura Vidhan Sabha Seat: शुरुआत में रहा कांग्रेस का दबदबा… 3 बार से राजद को मिली जीत, जानिए मढ़ौरा सीट का चुनावी गणित

---विज्ञापन---

रनर अप उम्मीदवार

सुनील कुमार
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
59,635 वोट मिले
वोट शेयर- 39.83 फीसदी

---विज्ञापन---

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

शत्रुधन तिवारी
पार्टी- स्वतंत्र (IND)
7,493 वोट मिले
वोट शेयर- 5 फीसदी

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Gopalganj Vidhan Sabha Seat: जीत के 2 साल बाद विजेता उम्मीदवार का निधन, उपचुनाव में पत्नी ने जीता गोपालगंज

अमनौर में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

2008 में परिसीमन के बाद अमनौर को विधानसभा क्षेत्र का दर्जा दिया गया था। 2010 के विधानसभा चुनाव में जनता दल (यूनाइटेड) के प्रत्याशी कृष्णा कुमार मंटू को जीत मिली थी। बाद में मंटू BJP में शामिल हो गए। पिछले चुनाव में इस सीट पर वोटिंग सामान्य से कम हुई थी। 2025 के चुनाव में इसका प्रतिशत बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

---विज्ञापन---

अमनौर में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?

अमनौर के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 2,63,716 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। जिसमें से 25,053 मुस्लिम वोटर्स हैं और 33,624 अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। इसके अलावा, इस चुनाव में 56.84 प्रतिशत वोटिंग की गई थी।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Kuchaikote Vidhan Sabha Seat: कुचायकोट सीट पर JDU ने जमाए पैर, इंडिया गठबंधन के लिए आसान नहीं होगी जीत की राह

---विज्ञापन---
First published on: Oct 23, 2025 09:29 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola